{"_id":"5bed943ebdec22174c7dfa12","slug":"constable-arrested-for-accepting-bribe-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः फिरोजपुर में टास्क फोर्स का हवलदार 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबः फिरोजपुर में टास्क फोर्स का हवलदार 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विजिलेंस विभाग फिरोजपुर ने स्पेशल टास्क फोर्स के हवलदार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ थाना विजिलेंस में मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी विजिलेंस हरगोबिंद सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरुहरसहाय के गांव चपाती निवासी मंगल सिंह ने शिकायत देते हुए कहा कि एसटीएफ के हवलदार मुख्तयार सिंह मेरे किसी मामले की जांच कर रहा है और मेरे पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। लेकिन सौदा 30 हजार रुपये में तय हो गया।
विज्ञापन
एसएसपी के दिशा निर्देशों पर गुरुवार को विजिलेंस इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने अपनी टीम सहित बताए गए स्थान पर मौका संभाल लिया तथा जैसे ही शिकायतकर्ता मंगल सिंह ने अदृश्य रंग लगे नोट हवलदार मुख्तयार सिंह को दिए तो इशारा मिलते ही आसपास ही मौजूद विजिलेंस की टीम ने मुख्तयार सिंह को रंगे हाथों धर दबोचा।
विज्ञापन
एसएसपी हरगोबिंद सिंह ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगल सिंह के मामले में आईजी एसटीएफ चंडीगढ़ ने एआईजी फिरोजपुर को जांच सौंपी थी और एआईजी के निर्देशों पर ही हवलदार मुख्तयार सिंह मामले की जांच कर रहा था। पता चला है कि जिस गाड़ी में सवार होकर मुख्तयार सिंह रिश्वत की रकम लेने आया था वह फाजिल्का की है तथा इन पैसों से उसने किसी को शॉपिंग करवानी थी।
विज्ञापन