{"_id":"588778104f1c1bde3bcf3dc0","slug":"conspiracy-is-behind-the-jat-warning-captain-abhimanyu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों की चेतावनी के पीछे राजनीतिक साजिश : कैप्टन अभिमन्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों की चेतावनी के पीछे राजनीतिक साजिश : कैप्टन अभिमन्यु
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आंदोलन को लेकर सरकार एहतियाती कदम उठाने के साथ ही सख्त रवैया अपनाने में भी पीछे नहीं है। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने मंगलवार को यहां पर जहां आंदोलनकारियों को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
वहीं बिना नाम लिए राजनीतिक विरोधियों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कि प्रस्तावित जाट आंदोलन के पीछे राजनीतिक साजिश और षडयंत्र है। इन लोगों का समाज से कोई लेनादेना नहीं, केवल निजी स्वार्थ और चंदा एकत्र करने के लिए धरने देने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
आगजनी, लूटपाट और हिंसा जिन लोगों ने भी की और वे जिस भी वर्ग से हैं, समाज के सभी वर्गों केदोषी हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का नाम लिए बिना कैप्टन ने उन्हें भी निशाने पर लिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में भी जाट आरक्षण आंदोलन हुआ। उस समय भी नाम सहित ही मामले दर्ज हुए। अपने समय में तो मामले दर्ज लिए और अब जाटों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जाट समुदाय से हठ छोड़कर वार्ता के जरिए सभी मामले सुलझाने का आग्रह किया है।