फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Consensus not made on the name of the head of MIA, now the decision will be taken on Friday

Chandigarh News: एमआईए के प्रधान के नाम पर नहीं बनी सहमति, अब फैसला शुक्रवार को

Tue, 08 Aug 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Consensus not made on the name of the head of MIA, now the decision will be taken on Friday
मोहाली। शहर की सबसे महत्वपूर्ण और उद्योगपतियों की संस्था मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन (एमआईए) के सोमवार को होने वाले प्रधान पद का चुनाव एक बार फिर टल गया। अब प्रधान पद का चुनाव अब शुक्रवार को होगा। एसोसिएशन की कार्यकारिणी कमेटी की ओर से सोमवार को प्रधान चुनने के लिए बैठक रखी गई थी। प्रधान पद के उम्मीदवार के लिए सत्ताधारी गुट के दो उम्मीदवारों में आपसी सहमति नहीं बन पाई। इस कारण अब यह चुनाव शुक्रवार 11 अगस्त को शाम चार बजे किया जाएगा। एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रूपिंदर सचदेवा की देखरेख में हुई बैठक में नौ में से आठ सदस्य मौजूद थे जबकि एक सदस्य ने वीसी के जरिए बैठक ज्वाइन की। बैठक में पूर्व प्रधान अनुराग अग्रवाल भी मौजूद रहे। जिक्रयोग्य है कि इस बार एमआईए में स्माल इंडस्ट्री कैटेगरी में से प्रधान चुना जाना है। सबसे अहम बात यह सामने आई है कि इस कैटेगरी में जो दो सदस्य मुकेश बंसल और बलजीत सिंह चुनाव जीते हैं वह एक ही ग्रुप के हैं। दोनों में से बलजीत सिंह को ज्यादा वोट मिले हैं इसलिए वह अपना दावा ठोक रहे हैं। दूसरी ओर मुकेश बंसल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान यह भी रास्ता निकाला गया कि दोनों सदस्यों को एक-एक साल के लिए प्रधान बनाया जाए लेकिन इस बात पर भी अभी तक सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद सोमवार को मीटिंग रद्द करके अगली बैठक 11 अगस्त को रखी गई है। एसोसिएशन के सदस्यों के मुताबिक शुक्रवार को नए प्रधान का चयन कर लिया जाएगा। यहां पर यह भी चर्चा है कि एसोसिएशन के प्रधान के इस चुनाव के लिए राजनीतिक जोड़-तोड़ भी लग रहा है। बलजीत सिंह को जहां हलका विधायक कुलवंत सिंह का करीबी माना जा रहा है। वहीं, मुकेश बंसल पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के करीबी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed