{"_id":"64823f991a5d1146ea0f7919","slug":"congressmen-will-meet-the-administrator-today-will-demand-to-declare-the-meeting-of-the-house-illegal-chandigarh-news-c-16-sml1026-160301-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आज प्रशासक से मिलेंगे कांग्रेसी, सदन की बैठक को अवैध घोषित करने की करेंगे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आज प्रशासक से मिलेंगे कांग्रेसी, सदन की बैठक को अवैध घोषित करने की करेंगे मांग
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम सदन में हंगामे और दो मिनट में सभी प्रस्ताव पास कर देने के मामले पर कांग्रेस ने वीरवार को सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की की अध्यक्षता में बैठक की। इसके बाद कांग्रेस ने बाहर आकर प्रदर्शन किया। अब कांग्रेस इस मामले में प्रशासक से मिलकर बैठक को अवैध घोषित करने की मांग करेगी। बैठक में शहर के कचरे को निस्तारित करने के लिए एक नया प्लांट स्थापित करने के मामले पर चर्चा की गई। प्रदेश प्रवक्ता राजीव शर्मा ने बताया कि बैठक में उपस्थित कांग्रेस के सभी नेता इस बात पर एकमत थे कि शहर के लोगों के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले सभी महत्वपूर्ण एजेंडों को भाजपा ने आम आदमी पार्टी के गुप्त समर्थन से अवैध तरीके से बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ से प्रतिदिन 550 टन से अधिक ठोस कचरा उत्पन्न होता है जो प्रस्तावित प्लांट की क्षमता से ज्यादा है। शहर की भविष्य की जरूरतों का बिल्कुल ध्यान में नहीं रखा गया है। पार्टी को सदन की बैठक में तकनीकी खामियों पर भी आपत्ति दर्ज कराने का मौका नहीं दिया गया। यह नियमों का खुलेआम उल्लंघन है। कांग्रेस पार्टी इस पर विस्तृत बहस चाहती थी।
राजीव शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से मिलेगा और उनसे छह जून को हुई सदन की कार्यवाही को अवैध घोषित करने का अनुरोध करेगा। राजीव शर्मा ने आरोप लगाया कि आप के तीन पार्षदों का निष्कासन सांसद किरण खेर के साथ उनके व्यक्तिगत मुद्दे पर था न कि डडूमाजरा डंपिंग साइट से जुड़े एजेंडे पर। वहीं, जब आप के तीन पार्षदों को मार्शल ने हटा दिया तो उन्होंने नियमानुसार इसका विरोध नहीं किया। उनके बाकी पार्षद भी चुपचाप बाहर चले गए। यदि आप के पार्षदों ने कांग्रेस पार्षदों का समर्थन किया होता तो भाजपा कभी भी इस चंडीगढ़ विरोधी एजेंडे को पास नहीं कर पाती।
कांग्रेस ने बनाई एक्शन कमेटी
राजीव शर्मा ने बताया कि पार्टी ने अपने नेताओं की एक 31 सदस्यीय एक्शन कमेटी बनाई है, जो डडूमाजरा, धनास, मलोया और आसपास के इलाकों के लोगों के साथ मिलकर चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा उनके साथ किए गए अन्याय को दूर करने के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष का नेतृत्व करेगी।