फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congressmen came against animal cremation plant

जानवरों के शवदाह गृह प्लांट के विरोध में आए कांग्रेसी

Mon, 01 Jun 2020 12:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen came against animal cremation plant
चंडीगढ़। जानवरों के शवदाह गृह प्लांट के विरोध में कांग्रेस मैदान में उतर आई है। कांग्रेस का कहना है कि नगर निगम की ओर से डड्डूमाजरा के पास जानवरों के जलाने का प्लांट लगाने के फैसले का विरोध होगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, रामपाल शर्मा, सुभाष चावला, डीडी जिंदल, पवन शर्मा, सुरिंदर सिंह, जतिंदर भाटिया, हरफूल कल्याण, गुरचरण दास काला, जगजीत सिंह कंग, कुलदीप सिंह कजहेड़ी, एचएस लक्की, संदीप भारद्वाज, मुकेश बस्सी, मोहम्मद सादिक, भजन कौर, हाफिज उनवर उल हक, जगीर सिंह, रूपिंदर रूपी, एनएस धालीवाल, दीपा दुबे, मीनाक्षी चौधरी, मोना, मनीषा, शिखा, मोनिका, मालती, किरण, सुमित, शेखर, प्रिंस व राधा, अनिता शर्मा व प्रेमलता ने कहा कि पहले ही यहां के निवासी डंपिंग ग्राउंड, जेपी प्लांट की दुर्गंध और उससे होने वाली बीमारियों से परेशान हैं।
विज्ञापन

प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि इसका डट कर विरोध करेंगे। डंपिंग ग्राउंड व जेपी प्लांट की दुर्गंध से डड्डूमाजरा, धनास, मलोया, सेक्टर 25, 37, 38, 40, 41, 14, 15 व 38 वेस्ट के निवासी मुख्य रूप से बच्चे व बुजुर्ग पहले ही बीमारियों से ग्रस्त है। ऊपर से ऐसा प्लांट लगाना मौत के मुंह में धकेलने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद शीला देवी ने एडवाइजर को लिखा पत्र
जानवरों के शवदाह प्लांट को लेकर पार्षदों ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की। इसमें देवेंद्र सिंह बबला व अन्य पार्षद मौजूद रहे। वहीं, शीला देवी ने एडवाइजर को पत्र लिखकर शवदाह गृह न बनाने की अपील की। बैठक में शवदाह प्लांट लगाने के नगर निगम के फैसले व डंपिंग ग्राउंड का मुद्दा उठा। पार्षद शीलाफूल सिंह, गुरबख्श रावत, सतीश कैंथ व रविंदर कौर गुजराल ने भी अपनी राय रखी। वहीं, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने डड्डूमाजरा मांगे न्याय-जस्टिस फॉर डड्डूमाजरा आंदोलन की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed