{"_id":"39d6f3435c2d64213131be0b204b38e4","slug":"congressional-review-committee-meeting-will-be-held-in-the-first-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' से कांग्रेस हैरान, जून में हार पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' से कांग्रेस हैरान, जून में हार पर मंथन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 29 May 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में कांग्रेस की हार पर मंथन जून में शुरू होगा। हार की समीक्षा के लिए पार्टी हाईकमान ने रिव्यू कमेटी गठित की थी। जिसका चेयरमैन हिमाचल प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री धनीराम शांडिल्य को बनाया गया था। यह कमेटी जून के पहले हफ्ते में चंडीगढ़ में मीटिंग कर रणनीति तय करेगी। उम्मीदवारों से मुलाकात के साथ-साथ कमेटी कुछ हलकों में भी फीड बैक लेने के लिए जा सकती है।
विज्ञापन
हाईकमान द्वारा गठित कमेटी में सभी मेंबर पंजाब से बाहर के हैं। जिनमें हरियाणा के मंत्री चौधरी आफताब अहमद, दिल्ली विधानसभा केपूर्व स्पीकर सुभाष चोपड़ा, विधायक जयकिशन के अलावा पंजाब कांग्रेस प्रभारी शकील अहमद शामिल हैं। पंजाब कांग्रेस की तरफ से कमेटी के साथ कॉर्डिनेट करने की जिम्मेदारी प्रदेश महासचिव लखविंदर कौर गरचा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक कमेटी के सदस्य पंजाब में आम आदमी पार्टी के शानदार प्रदर्शन को लेकर हैरान हैं। उम्मीद की जा रही है कि सदस्य उन हलकों में भी जाएंगे, जहां आप के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि राज्य सरकार के खिलाफ एंटी इन्कम्बेंसी का फायदा कांग्रेस के बजाय आप को क्यों मिला। इसके अलावा जिन हलकों में कांग्रेसी गैर हाजिर रहे उनका भी जायजा लिया जाएगा। कहीं पर गुटबाजी से नुकसान हुआ है तो उसका भी फीडबैक कमेटी लेगी।
जंग के बाद शांति
प्रदेश कांग्रेस में चल रही जंग के बाद अब शांति है। प्रधानगी को लेकर दो दिग्गजों कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रताप बाजवा के बीच जंग चल रही थी।
सूबे में पार्टी की हार के लिए कैप्टन गुट ने बाजवा को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफेकी मांग की थी। उधर, बाजवा गुट ने भी कैप्टन पर जबानी हमला बोला था।
प्रदेश कांग्रेस में माहौल गर्माता जा रहा था। जिसके बाद हाईकमान ने दखल देते हुए फिलहाल दोनों गुटों को शांत रहने की हिदायत दी। साथ ही इस जुबानी जंग को रोकने के लिए रिव्यू कमेटी गठित की।