एक 'फ्रेंड' का जुनून देख दंग रह गए राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के सवाल पर राहुल गांधी ज्यादा नहीं बोले, लेकिन एक फ्रेंड के जुनून ने उन्हें भी दंग कर दिया। चंडीगढ़ आए राहुल ने कहा कि अभी शादी के बारे में कुछ सोचा नहीं है। बहुत से प्रपोजल आते हैं।
कई लड़कियां तो ईमेल करती हैं। एक लड़की ने तो 400 ईमेल कर दिए, जिसे देख मैं भी दंग रह गया, लेकिन सभी का जवाब देना संभव नहीं होता।
नशे का जड़ से खात्मा जरूरी
पंजाब से नशे का खात्मा करके रहेंगे, बस कदम बढ़ाइए। शिक्षा के विकास की बात करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के वक्त शिक्षा सुधार के लिए प्रदेश को 150 करोड़ दिलाया गया था। इस दिशा में अभी भी प्रयास जारी हैं, लेकिन स्थानीय निकाय सहयोग नहीं कर रहे हैं।
जिला व ब्लॉक प्रधानों से मीटिंग जारी
कांग्रेस युवराज राहुल गांधी पंजाब कांग्रेस भवन पहुंच चुके हैं। प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा उनके साथ थे। कांग्रेस भवन पहुंचते ही राहुल गांधी ने पहले स्वर्गीय इंदिरा गांधी, स्वर्गीय राजीव गांधी और स्वर्गीय बेअंत सिंह की प्रतिमाओं को नमन किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं राजिंदर कौर बठ्ठल, सुनील जाखड़, एचएस हंसपाल, शमशेर सिंह दूलो और चौधरी संतोख सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सेवा दल की टुकड़ी ने राहुल गांधी को सलामी दी।
फिलहाल राहुल गांधी जिला व ब्लॉक प्रधानों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह भी कांग्रेस भवन पहुंच चुके हैं। मीटिंग के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पदाधिकारियों, पूर्व प्रधानों, सांसदों और एआईसीसी मेंबरों के साथ लंच करेंगे।
उसके बाद विधायकों, पूर्व विधायकों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों से रूबरू होंगे। आखिर में वे किसान सेल के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर मासिक मीटिंग के प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा।
प्रताप सिंह बाजवा को मजबूत बनाना
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वीरवार को कांग्रेस भवन में ब्लॉक से लेकर प्रदेश स्तर के नेताओं से रूबरू होंगे। पंजाब का सह प्रभारी हरीश चौधरी ने इस कार्यक्रम की इबारत लिखी है, इसका मकसद प्रदेश प्रधान प्रताप बाजवा को मजबूत बनाना है। लिहाजा बाजवा गुट इस कार्यक्रम का ज्यादा से ज्यादा फायदा लेने की कोशिश में है।
उधर, लोकसभा में कांग्रेस के उपन नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट भी पूरी तैयारी में है। अगर राहुल की सभा में मौका मिला तो कैप्टन समर्थक कुछ लोग प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठा सकते हैं। राहुल गांधी सुबह पहले ब्लॉक व जिला प्रधानों के साथ मीटिंग करेंगे।
जिसके बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पदाधिकारियों, पूर्व प्रधानों, सांसदों और एआईसीसी मेंबरों के साथ लंच करेंगे। उसके बाद विधायकों, पूर्व विधायकों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों से रूबरू होंगे। आखिर में वे किसान सेल के साथ चर्चा करेंगे। इस दौरान ब्लॉक, जिला व प्रदेश स्तर पर मासिक मीटिंग के प्रोग्राम का ऐलान किया जाएगा।
बाजवा के विरोधियों पर पैठ जमाना
बाजवा ने राहुल को बुलाकर विरोधियों पर ब्रह्मास्त्र चलाया है। राहुल के कार्यक्रम के कारण कैप्टन गुट को मीटिंग में आना ही पड़ेगा। हालांकि कैप्टन के आने के आसार न के बराबर हैं। उनकी मां मोहिंदर कौर बीमार हैं।
राहुल के कार्यक्रम में सवाल-जवाब के लिए भी व्यवस्था की गई है, लेकिन हरीश चौधरी और बाजवा की कोशिश होगी कि सिर्फ अपने गुट के लोगों को ही बोलने का मौका दिया जाए। उधर, कैप्टन गुट भी पूरी तैयारी में है, अगर उन्हें राहुल के सामने अपनी बात रखने का मौका मिला तो वे प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाएंगे।
विधायकों ने सोनिया को लिखा पत्र
कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट के करीब 35 विधायकों ने पार्टी प्रधान सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। जिसमें मांग की गई है कि उन्हें मीटिंग के लिए समय दिया जाए। पत्र में लिखा है कि सभी विधायक पंजाब कांग्रेस के मौजूदा हालातों पर उनके साथ चर्चा करना चाहते हैं। इसलिए उन्हें मीटिंग के लिए समय दिया जाए।