{"_id":"57136ceb4f1c1bef1810fbe2","slug":"congress-youth-congress-chandigarh-youth-congress-hermail-kesari-chandigarh-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री के करीबी हरमेल केसरी को चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस की कमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री के करीबी हरमेल केसरी को चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस की कमान
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Apr 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस प्रधान हरमेल केसरी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री पवन बंसल के करीबी हरमेल केसरी को रविवार युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। केसरी की नियुक्ति पार्टी हाईकमान द्वारा की गई है। हरमेल केसरी अभी तक युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर विराजमान थे। केसरी पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के करीबी है।
हरमेल केसरी पिछले 12 साल से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। मालूम हो कि पिछले माह मनिंदर ढिल्लो की युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी जिसके बाद से यह पद खाली पड़ा था। ऐसे में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से केसरी की नियुक्ति की गई है।
नवनियुक्त अध्यक्ष हरमेल केसरी ने अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, युवा कांग्रेस के राष्टï्रीय अध्यक्ष राजा वडिंग और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल का आभार व्यक्त किया है। केसरी का कहना है कि युवा कांग्रेस जल्द ही शहर में सांसद किरण खेर और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेंगी।