फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress will give ticket them leader who donate in party fund

अब जो देगा पार्टी फंड, उसे ही मिलेगा चुनाव में टिकट

Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 May 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
congress will give ticket them leader who donate in party fund
अशोक तंवर, हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में आने वाले समय में बकाया पार्टी फंड जमा न कराने वाले हुड्डा खेमे के वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों को टिकट से हाथ धोने पड़ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने सभी कांग्रेस दिग्गजों को पार्टी नियमों की समय रहते याद दिला दी है।
विज्ञापन


वित्तीय संकट से जूझ रही पार्टी कई दफा कांग्रेस दिग्गजों को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समिति की सिफारिशों के अनुसार सांसदों-विधायकों को एक माह का वेतन और पूर्व सांसदों-विधायकों को एक माह की पेंशन जमा कराने का आग्रह कर चुकी है, लेकिन वे तीन साल से आनाकानी कर रहे हैं। सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में तंवर ने कहा कि टिकट के लिए आवेदन से पहले सभी को नो ड्यूज की एनओसी पार्टी कार्यालय से लेनी अनिवार्य है। बिना फंड जमा कराए पार्टी टिकट मिलना मुश्किल है। 
विज्ञापन


15 अक्तूबर तक चलेंगे संगठन चुनाव 
कांग्रेस ने संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 15 मई तक बनने वाले पार्टी के सदस्य और डेलीगेट ही चुनाव में भाग ले सकेंगे। प्रदेश महासचिव हरिओम कौशिक संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी बनाए गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों व प्रदेश के डेलीगेटों के चुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच मुकम्मल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हुड्डा के लिए तंवर के तेवर नरम

congress will give ticket them leader who donate in party fund
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो

​ जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों और प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव पांच से 15 सितंबर के बीच होगा। प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और कांग्रेस अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य 16 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच चुने जाएंगे। तंवर ने सभी को 15 मई तक सदस्यता फार्म और फीस जमा कराने के निर्देश दिए हैं। तंवर ने दावा किया कि बीते साल तक सात लाख सदस्य बन चुके थे। उधर, संगठन चुनाव का कार्यक्रम जारी होने से जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की सूची भी लटक गई है।

हुड्डा पर नरम दिखे तंवर
तंवर के तेवर पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ नरम नजर आए। तंवर ने हुड्डा के खिलाफ एजेएल मामले में दर्ज सीबीआई केस और ढींगरा आयोग की रिपोर्ट लीक होने पर आंदोलन का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जून में भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र और अन्य जनविरोधी नीतियों सहित तमाम मुद्दों को लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। सरकार कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उन्होंने राहुल गांधी को सबसे बेहतर बताया और प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी बदलने की अटकलें सिरे से नकार दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed