फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   congress will give hike to ex armyman ramkshan grewal suicide case in punjab

पूर्व सैनिक सुसाइडः कांग्रेस ने अपनाए आक्रामक तेवर, कर दिया बड़ा ऐलान

Thu, 03 Nov 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
congress will give hike to ex armyman ramkshan grewal suicide case in punjab
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
ओआरओपी को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की सुसाइड के मामले को लेकर कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए बड़ा ऐलान किया। मुद्दे को कांग्रेस पंजाब में भी गर्माएगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पार्टी का दल शुक्रवार को राज्यपाल को ज्ञापन देगा, जिसमें रक्षामंत्री मनोहर परिकर और दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई की मांग जाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी इस मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दो बार हिरासत में लिया था। कांग्रेस ने दिल्ली में रोष प्रदर्शन भी किया था। पंजाब में पूर्व फौजियों का बड़ा वोट बैंक है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर तीखे तेवर अपनाने के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कैप्टन ने कहा कि पार्टी का एक्स-सर्विसमैन सेल शुक्रवार को सभी जिलों में धरने देगा, जिनमें पार्टी विधायक और अन्य नेता भी शामिल होंगे। जबकि, वह राज्यपाल को ज्ञापन देंगे।

पर्रिकर फौजियों के ​विरोधी फैसले लेते हैं

congress will give hike to ex armyman ramkshan grewal suicide case in punjab
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा कि वह पहले से ही परिकर को हटाने की मांग करते रहे हैं। वह लगातार फौजियों के विरोधी फैसले लेते आए हैं। बुधवार को ओआरओपी के मुद्दे पर आत्महत्या करने वाले सूबेदार रामकिशन के परिजनों के साथ बहुत ही अमानवीय बर्ताव किया गया।

सूबेदार रामकिशन की आत्महत्या के लिए मोदी सरकार, खासतौर पर परिकर जिम्मेदार हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सूबेदार राम किशन के परिजनों के साथ किए बर्ताव की निंदा की।

कैप्टन ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी कैंपेन में ओआरओपी का वादा किया, पर पीएम बनने के बाद मुकर गए। अब सिविल अधिकारियों के मुकाबले फौजियों का दर्जा गिराया जा रहा है।

 

पाकिस्तान से बातचीत एकमात्र रास्ता

congress will give hike to ex armyman ramkshan grewal suicide case in punjab
कैप्टन अमरिंदर सिंह चंडीगढ़ में पूर्व फौजियों के मार्च में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा कि इससे फौज का मनोबल गिरेगा, जिसके घातक नतीजे होंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर सीमा पर लगातार तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि पाकिस्तान से बातचीत ही एक मात्र रास्ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी चुनाव में वोटों के ध्रुवीकरण के मकसद से केंद्र सरकार लगातार सीमा पर तनाव बना रही है। इससे पहले सर्जिकल स्ट्राइक का भी राजनीतिकरण किया गया था।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम प्रकाश सिंह बादल अब कह रहे हैं कि एसवाईएल पर हर कुर्बानी देेने को तैयार हैं, दस साल तक उनकी सरकार थी तो उन्होंने आवश्यक बिल क्यों नहीं पास कराया। इस मौके पर पंजाब इंचार्ज आशा कुमारी, लाल सिंह, तृप्त रजिंदर बाजवा, बलबीर सिद्धू और गुरकीरत कोटली भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed