फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress will bring no confidence motion against Haryana government

Haryana: सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस, 24 विधायकों ने हस्ताक्षर कर अध्यक्ष को सौंपी प्रति

Thu, 08 Feb 2024 10:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Feb 2024 10:27 PM IST
सार

इस बार हरियाणा का बजट सत्र हंगामेदार होगा। कांग्रेस ने हरियाणा की गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का एलान कर दिया है। कांग्रेस के 24 विधायकों ने हस्ताक्षर कर एक प्रति विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सौंप दी है। 20 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
Congress will bring no confidence motion against Haryana government
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

20 फरवरी से आरंभ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में हरियाणा के कांग्रेस विधायक प्रदेश की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। इसके लिए कांग्रेस के 24 विधायकों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करके इसकी प्रति विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को सौंप दी है। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह खुलासा नहीं किया है कि कांग्रेस किस दिन यह प्रस्ताव लाएगी। इससे पहले भी कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव ला चुकी है लेकिन वह प्रस्ताव गिर गए थे। 

विज्ञापन


नियमों के तहत विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 15 विधायकों का समर्थन जरूरी है। इन विधायकों को सदन के अंदर खड़े होकर प्रस्ताव का समर्थन करना होता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो विधायक भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार से दुखी हैं और यह मानते हैं कि यह सरकार जनभावनाओं के अनुरूप काम करने में विफल है। उन्हें कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट देना चाहिए।

विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि राज्य अपराध में नंबर वन गया है। पिछले नौ साल में कोई विकास का प्रोजेक्ट राज्य में नहीं आया है लेकिन घोटाले बहुत हुए हैं। बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। राज्य पर कर्जा हर बजट में बढ़ जाता है। ।

किसानों की हर मांग पूरी करे सरकार: हुड्डा

किसानों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच से जुड़े सवाल पर हुड्डा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को किसानों की हर मांग को पूरा करना चाहिए। किसानों को एमएसपी देने के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी बनाई थी, मगर उस कमेटी का आज तक कुछ पता नहीं है। सरकार केवल किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। किसानों को वादे के अनुरूप फसलों का एमएसपी मिलना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed