{"_id":"642c82e295adbc5539083624","slug":"congress-took-out-save-constitution-save-country-march-chandigarh-news-c-16-1-106017-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कांग्रेस ने निकाला संविधान बचाओ देश बचाओ मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कांग्रेस ने निकाला संविधान बचाओ देश बचाओ मार्च
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति विभाग ने मंगलवार को सेक्टर-37 के आंबेडकर भवन से संविधान बचाओ मार्च का आयोजन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ता सेक्टर-33 के चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय कमलम जा रहे थे लेकिन कुछ ही दूर जाने पर पुलिस ने बेडिकेड लगाकर रोक दिया। रोके जाने के बाद पुलिस के सामने ही नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं हाफिज अनवर उल हक, धर्मवीर, जितेंद्र यादव और आसिफ चौधरी ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने मार्च की शुरुआत बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष माथा टेककर की। आंबेडकर स्टडी सर्किल के प्रधान इंदरराज ने कांग्रेस के नेताओं को सम्मानित किया। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि मोदी सरकार देश के सभी संवैधानिक संस्थानों को खत्म करने की साजिश कर रही है। सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसियां पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही हैं। केंद्र सरकार की ओर से भारत के लोगों की आवाज दबाई जा रही है
दमनकारी सरकार से लड़ते रहेंगे
अखिल भारतीय अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी सलीम भाटी ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र में भाजपा की दमनकारी सरकार से बिना रुके लड़ते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार लोगों के सभी लोकतांत्रिक अधिकारों को हड़प रही है और उनकी स्वतंत्रता और बोलने के संवैधानिक अधिकारों पर अंकुश लगा रही है। इस मौके पर चंडीगढ़ कांग्रेस के महासचिव जाहिद परवेज खान पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण और कमलेश बनारसी दास, पार्षद जसबीर बंटी के अलावा नसीब जाखड़, हाकम सरहदी, बलराज सिंह, राजीव मौदगिल, राजदीप सिद्धू, अच्छे लाल गौड़, प्रवीण नारंग बंटी, मोहम्मद सुलेमान, इस्तियाक अहमद और अतींदरजीत रॉबी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।