{"_id":"58400eeb4f1c1b0f1ede768b","slug":"congress-ticket-contenders-beats-faster-the-survey-is-complete","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की की धड़कनें तेज , सर्वे की प्रक्रिया पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में टिकट के दावेदारों की की धड़कनें तेज , सर्वे की प्रक्रिया पूर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Thu, 01 Dec 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से दिसंबर के पहले सप्ताह से ही अपने उम्मीदवारों को टिकट देने की प्रक्रिया का श्री गणेश कर दिया जाएगा। इसके लिए उनकी ओर से सर्वे सभी प्रक्रियाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसके कारण पठानकोट से मैदान में उतरे कांग्रेसी नेताओं की धड़कनें भी तेज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
हाईकमान भी इसके लिए पूरी पारदर्शिता और किसी प्रकार की गलती नहीं करना चाहता। इसका कारण है इस बार कांग्रेस को प्रदेश में मिल रहा सपोर्ट। कांग्रेस इस बार प्रदेश में जीत के लिए किसी प्रकार की कमी नहीं छोड़ना चाहती।
विज्ञापन
उम्मीदवारों के चयन में भी वह कोई गलती नहीं करना चाहती। दस सालों से पठानकोट की तीनों सीटों पर कब्जा जमाकर बैठी भाजपा से सीट लेने के लिए कांग्रेस हाईकमान पठानकोट में अपने ऐसे योद्धा उतारना चाहती है जो इस चक्रव्यूह को तोड़कर कांग्रेस की झोली में सीट डाल दें।
विज्ञापन
कांग्रेसी योद्धाओं से भरा पठानकोट
कांग्रेस
- फोटो : file photo
पठानकोट के विस क्षेत्र पठानकोट, सुजानुपर और भोआ में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की कोई कमी नहीं है। किसी समय में यह क्षेत्र कांग्रेस के नेताओं का गढ़ रहा है लेकिन 10 वर्षों से कांग्रेस इस विस क्षेत्र में अपनी धाक जमाने में नाकाम रही है।
इस बार इस गढ़ को तोड़ने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। वह ऐसे योद्धा के हाथों में टिकट रूपी शस्त्र देना चाहती है जो भाजपा के सभी शस्त्रों पर भारी पड़े। जिले में जहां कांग्रेसी तजुर्बेकार नेताओं की कमी नहीं है वहीं यहां के युवा नेता भी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे हैं।
दिसंबर होगा अहम
दिसंबर में कांग्रेस हाईकमान की ओर से चार पड़ावों में पंजाब प्रदेश के विस क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे। इसके लिए पठानकोट का नंबर तीसरे व चौथे पड़ाव में आ सकता है। इससे लंबे समय सेकांग्रेसी नेताओं की प्रतिभा दिसंबर माह में खत्म हो सकती है।