फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress statement about khemka transfer

खेमका को बर्दाश्त नहीं कर पाई भाजपा: कांग्रेस

Fri, 03 Apr 2015 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 03 Apr 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
congress statement about khemka transfer

पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्ण मूर्ति हुड्डा ने प्रशासनिक अधिकारी अशोक खेमका के 46वें तबादले पर खट्टर सरकार को आड़े हाथों लिया है। कहा, अधिकारी को भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों में इस्तेमाल कर अब उनकी बदली कर उनका अपमान किया है। भाजपा की नीति ‘यूज एंड थ्रो’ की रही है। इसी प्रकार एक और प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कासनी के साथ किया गया।

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव में लगातार अशोक खेमका के तबादले को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। अब भाजपा सरकार खुद खेमका का तबादला कर रही है। क्या मुख्यमंत्री जवाब देंगे कि सिर्फ चार माह में ही यह तबादला क्यों किया गया।
विज्ञापन


खट्टर सरकार बनते ही हमने मीडिया के सामने कहा था कि भाजपा सरकार खेमका को अगर 6 माह बर्दाश्त कर लेती है तो हम प्रशंसा करेंगे। उन्होंने आरोप जड़ते हुए कहा कि अशोक खेमका ने भाजपा के इशारे पर जानबूझ कर सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट बाड्रा पर झूठे इल्जाम लगाए। प्रदीप कासनी को भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed