फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress started special campaign in Chandigarh in support of Rahul Gandhi

Chandigarh News: 'किशनगढ़ राहुल गांधी का घर', चंडीगढ़ में कांग्रेस ने शुरू किया खास अभियान

Thu, 06 Apr 2023 06:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 Apr 2023 06:58 PM IST
सार

मनोज लुबाना ने कहा कि देश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर राहुल गांधी का है। सरकार चाहे कुछ भी करे, कांग्रेस नेता को डराया-धमकाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है।

विज्ञापन
Congress started special campaign in Chandigarh in support of Rahul Gandhi
Chandigarh News - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना ने किशनगढ़ गांव में राहुल गांधी के समर्थन में एक बड़ी होर्डिंग लगाई। चंडीगढ़ के सेक्टर 40, मनीमाजरा, धनास, दारुआ, कैंबवाला, कंसल, सेक्टर 15 में भी कई होर्डिंग्स लगे हैं। इन पर लिखा है कि 'हमारा किशनगढ़ राहुल गांधी का घर।'

विज्ञापन


बता दें कि राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद अपना सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला था। अब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


लुबाना ने कहा कि देश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर राहुल गांधी का है। सरकार चाहे कुछ भी करे, कांग्रेस नेता को डराया-धमकाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय ने पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बेदखली का नोटिस दिया था, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और वह 2005 से 12 तुगलक लेन बंगले में रह रहे हैं।


लुबाना ने कहा कि देश के तानाशाह हमारे नेता राहुल गांधी का आवास छीनना चाहते हैं लेकिन वे नहीं जानते कि देशभर में पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के घर राहुल गांधी के हैं। राहुल गांधी को बेदखली का नोटिस भेजना भाजपा की कायराना हरकत है। कांग्रेस समर्थकों ने भी राहुल गांधी का अपने घर में स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed