फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress sinking ship, captaincy for captain is very difficult : Rajnath Singh

कांग्रेस डूबता जहाज, कैप्टन के लिए कप्तानी बहुत मुश्किल : राजनाथ सिंह

Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर) Updated Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Congress sinking ship, captaincy for  captain is very difficult : Rajnath Singh
राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मुकेरियां के भंगाला कस्बा में भाजपा प्रत्याशी अरुणेश शाकिर के समर्थन में आयोजित एक चुनाव रैली को संबोधित किया। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है जिसकी कप्तानी करना कैप्टन के लिए बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक सोची समझी साजिश के तहत पंजाब में नशा सप्लाई कर हमारे युवाओं को बर्बाद करने की कोशिश करता रहता है, तो कभी आतंकवादी भेज देश का माहौल खराब करने की कोशिश करता है। 
विज्ञापन


उसकी इन नापाक हरकतों का हमारे जवान मुंहतोड़ जवाब देते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां केवल वोट की राजनीति के कारण शूरवीर पंजाबियों को नशेड़ी कह पूरे पंजाब और यहां के नौजवानों को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पंजाब चुनाव पर देश के नहीं पूरे विश्व की निगाह'

Congress sinking ship, captaincy for  captain is very difficult : Rajnath Singh
सिद्धू और कैप्टन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार दस साल तक रही जिसने भ्रष्टाचार और घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को बने करीब ढाई साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। 

उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव पर पर देश ही नहीं, पूरे विश्व की निगाहें टिकी हुई है। पंजाब के सहयोग से ही भारत विश्वगुरु बन सकता है।

 इस दौरान अविनाश राय खन्ना, सरबजोत सिंह साबी, जिला प्रधान संजीव मिन्हास, संग्राम सिंह, संदीप मिन्हास, विनय कुमार लवली, शंभूनाथ भारती, आशा सिंह कोलिया और लखविंदर सिंह उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed