फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Sarpanch's Husband murdered in Amritsar of Punjab

पंजाब: मजीठा में कांग्रेस सरपंच के पति की हत्या, फिरोजपुर में बेटे ने बाप को मार डाला

Wed, 29 Apr 2020 12:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Apr 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Congress Sarpanch's Husband murdered in Amritsar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

मजीठा विधानसभा हलके के गांव तरगढ़ की कांग्रेस सरपंच मंजीत कौर के पति निरंकार सिंह उर्फ भाऊ का सोमवार देर रात तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया। निरंकार सिंह सोमवार देर रात दवाई लेने के लिए अपने घर से निकले थे।

विज्ञापन


घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ मजीठा गुरिंदर सिंह ने बताया कि थाने में फोन आया था कि खून से लथपथ लाश तरगढ़ की तरफ जाने वाली सड़क पर पड़ी हुई है। वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने निरंकार सिंह के भाई सुरजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के इलाके को घेर कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मृतक मजीठा में फोटोग्राफी की दुकान करता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटनास्थल पर पहुंचे जिला कांग्रेस (देहात) अध्यक्ष भगवंत सिंह सच्चर ने बताया कि निरंकार सिंह टकसाली कांग्रेसी परिवार से थे। कुछ अज्ञात लोगों ने सोमवार रात उसका उनका कत्ल कर दिया। उन्होंने दावा किया कि निरंकार सिंह की किसी के साथ भी राजनीतिक दुश्मनी नहीं थी। कातिलों ने निरंकार का बेरहमी से कत्ल किया है। उनके मुंह पर तेजधार हथियारों से इतने वार किए गए हैं कि उनको पहचानना मुश्किल हो रहा था।

फिरोजपुर: नशेड़ी बेटे ने पिता को मार डाला

थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत गांव मुदकी में एक नशेड़ी बेटे ने अपने पिता के सिर पर लाठी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को परिजनों की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में जगतार सिंह निवासी कबर वच्छा रोड मुदकी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका आरोपी भाई हरदीप सिंह परिवार से अलग रहता है और उसका रोटी-पानी भी अलग है। 

घर का प्रांगण एक है। हरदीप शराब पीने का आदी है। सोमवार को हरदीप शराब पीकर घर के प्रांगण में गाली गलौच कर रहा था। उसके पिता देव सिंह (60) ने हरदीप को गाली गलौच करने से मना किया। हरदीप ने गुस्से में आकर प्रांगण में पड़ी लाठी उठाकर पिता देव सिंह के सिर पर मारी, जिस कारण देव गंभीर जख्मी हो गए। 

उन्हें फरीदकोट स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। वारदात की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के मुताबिक जगतार सिंह के बयान पर आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही हरदीप को काबू किया जाएगा।

लुधियाना: बेटे पर हमले से दुखी पिता ने जान दी 

शक्ति नगर इलाके में रहने वाले प्रेम सिंह (65) ने मंगलवार की सुबह अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सभी लोग थाना टिब्बा में प्रेम के बेटे परमजीत पर सोमवार की रात को हुए हमले की शिकायत देने के लिए गए थे। थाना टिब्बा पुलिस ने सोमवार की देर रात को परमजीत पर हमला करने वाले नदीम, शोएब, जस्सी, शिवम, सोढी, लवप्रीत और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। 

थाना टिब्बा के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने बताया कि प्रेम सिंह आजकल घर पर ही था। उसके बेटे परमजीत सिंह का करीब छह महीने पहले आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उस समय समझौता हो गया था। पिछले कुछ दिनों से आरोपियों के साथ फिर किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। 

सोमवार की रात को आरोपियों ने परमजीत सिंह का पीछा किया ताकि उस पर हमला कर उसे घायल किया जा सके। परमजीत सिंह आरोपियों के हाथ नहीं आ सका। मंगलवार की सुबह प्रेम सिंह के परिजन टिब्बा रोड थाना शिकायत करने के लिए जाने लगे थे तो प्रेम सिंह ने परिजनों को काफी परेशानी हालत में बोल रहा था कि वह लोग उसे मार देंगे।

परिजन उसे हौसला देकर टिब्बा रोड थाने शिकायत करने चले गए। इस दौरान प्रेम ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब परिजन आए तो उन्हें पता चला। थाना प्रभारी ने बताया कि रात का एक वीडियो पुलिस के हाथ लगा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed