फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress's Bharat Bachao Rally on 14 December in Delhi

दिल्ली में होगी कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली', हरियाणा के नेताओं को मिली भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी

Tue, 03 Dec 2019 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Congress's Bharat Bachao Rally on 14 December in Delhi
कांग्रेस नेताओं की बैठक।

कांग्रेस हाईकमान ने 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए हरियाणा के कांग्रेसियों को एक लाख भीड़ जुटाने का टारगेट दिया है। विधायकों और चुनावों में उम्मीदवार रहे नेताओं को अधिक से अधिक लोग साथ लाने की जिम्मेदारी दी गई है। एनसीआर में शामिल जिलों के कांग्रेस विधायकों और नेताओं को अन्य जिलों की तुलना अधिक जोर लगाने के निर्देश दिए गए हैं, चूंकि ठंड का मौसम है और धुंध भी पड़ रही है। इसलिए कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग एनसीआर के जिलों के नेता लाएं और अन्य जिलों के नेता भी अच्छी हाजिरी जुटाने का पूरा प्रयास करें। 

विज्ञापन


दूर के जिलों को भी समय से चलने और अच्छी खासी तादात साथ लाने को कहा गया है। रैली को लेकर सोमवार को ये निर्णय नई दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित कार्यालय में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की बैठक में लिए गए। बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने बुलाई थी। 
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रदेश में हर जिले में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश बदलाव के लिए तैयार है, हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। जीडीपी गिरती जा रही है और देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। देश में बेरोजगारी व्याप्त है। मंदी के इस दौर में महंगाई ने देश की जनता को और संकट में डाल दिया है। किसान भाइयों पर अत्याचार हो रहा है। इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक देशव्यापी भारत बचाओ रैली का आयोजन करने जा रही है। 


सभी इस रैली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में अर्थिक मंदी का माहौल है। देश में बेरोजगारी का आलम है, उद्योग धंधे चौपट हैं और किसानों को फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने सभी से इस रैली में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed