{"_id":"67990334c527fe377a0ea1f7","slug":"congress-ready-for-civic-elections-list-of-coordinators-along-with-in-charge-released-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-619703-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार, प्रभारियों के साथ संयोजकों की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयार, प्रभारियों के साथ संयोजकों की सूची जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने जारी की चार अलग-अलग सूची
निकाय चुनाव को लेकर उत्तर और दक्षिण हरियाणा की समन्वय कमेटी भी बनाई
जिला प्रभारियों में आठ विधायक और दस पूर्व विधायक शामिल
चंडीगढ़। हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर अब कांग्रेस भी तैयार हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रभारियों के साथ-साथ संयोजक और सहयोगियों की सूची जारी की है। कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को इस संबंध में चार अलग-अलग सूची जारी की हैं। जिला प्रभारियों की सूची की बात करें तो आठ विधायकों और 10 पूर्व विधायकों को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी ने पिछले माह इन कमेटियों का गठन करके हाईकमान को भेजा था। अब हाईकमान ने इन पर मुहर लगा दी है। इन पदाधिकारियों की अगुवाई मेेंं ही निकाय चुनाव होंगे। प्रत्याशियों के चयन से लेकर पूरे चुनाव की कमान यही पदाधिकारी संभालेंगे।
ये आठ विधायक संभालेंगे कमान
इनमें बलवान सिंह दौलतपुरिया को चरखी दादरी, आफताब अहमद को फरीदाबाद, शीशपाल केहरवाला को हिसार, अशोक अरोड़ा को करनाल, निर्मल सिंह कुरुक्षेत्र, मोहम्मद इजराइल नूंह, अकरम खान पंचकूला और रघुवीर तेवतिया को सोनीपत का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व विधायकों में राजरानी पूनम को अंबाला, राव दान सिंह को भिवानी, अमित सिहाग फतेहाबाद, कर्ण दलाल गुरुग्राम, आनंद सिंह दांगी जींद, नरेश सेलवाल महेद्रगढ़, भीमसेन मेहता पानीपत, नीरज शर्मा रेवाड़ी, जयवीर वाल्मीकि रोहतक और यमुनानगर के प्रभारी प्रदीप चौधरी होंगे। साथ ही सह इंचार्ज भी नियुक्त किए हैं। दूसरी सूची में जिला ग्रामीण और शहरी के तौर पर संयोजक और सहयोजक नियुक्त किए हैं। साथ ही हरियाणा को लोकसभा क्षेत्रों के अनुसार बांटकर उत्तर और दक्षिण हरियाणा के तौर पर समन्वय समितियों का गठन किया है। बाबरिया ने पत्र में लिखा है कि 2024 में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के प्रत्याशी जोनल कमेटियों के सदस्य होंगे। 2019 के पूर्व विधायक समन्वय समिति के सदस्य होंगे।