फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress protest in case of misbehavior of women

महिला बदसलूकी मामले में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 22 Aug 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Congress protest in case of misbehavior of women
चंडीगढ़। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान किसान समर्थक महिला से बदसलूकी के मामले में कांग्रेसियों ने शनिवार को भाजपा दफ्तर को घेरने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस ने घेरा बनाकर कांग्रेसियों को भाजपा दफ्तर से कुछ दूर पहले ही रोक लिया। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन चलानी पड़ी। इस दौरान बारिश भी काफी तेज थी। पार्टी का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने धक्का-मुक्की भी की।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुभाष चावला ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं के साथ खड़ी है। उनके साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांग्रेस की प्रवक्ता व महासचिव गुरबख्श रावत ने बताया कि एक महिला के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार शर्मनाक है। चंडीगढ़ कांग्रेस काले कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसानों के साथ है और उनकी इस लड़ाई में पूरा साथ देगी। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि महिला का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। महिला के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया है, वो बताता है कि पार्टी के नेता सत्ता के नशे में चूर है। प्रदर्शन में मनीष बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस की समस्त कार्यकारिणी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल व इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने हिस्सा लिया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed