फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress protest against central government across Punjab against petrol diesel price hike

पंजाब: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सनी देओल की कोठी का किया घेराव

Fri, 02 Jul 2021 06:39 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Jul 2021 06:39 PM IST
सार

बिजली के मुद्दे पर घिरी पंजाब कांग्रेस ने अब पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि को मुद्दा बना लिया है। शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। पठानकोट में भाजपा सांसद सनी देओल की कोठी का घेराव किया और मंहगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Congress protest against central government across Punjab against petrol diesel price hike
सनी देओल की कोठी के बाहर रोष प्रदर्शन करते विधायक और अन्य कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश में लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बठिंडा जिला अध्यक्ष अरुण बधावन की अगुवाई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फायर बिग्रेड चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने '100 रुपये तेल, मोदी सरकार फेल' के नारे भी लगाए। कांग्रेस नेता जयजीत सिंह जौहल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से तबाह कर दिया और अब महंगाई की मार देश की जनता को सहनी पड़ रही है। 

विज्ञापन


जालंधर में महिला कांग्रेस की टीम ने पहले बीएमसी चौक में प्रदर्शन किया और उसके बाद तहसील परिसर तक रैली निकाली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन में महिलाएं साइकिल के साथ पहुंची। उनका कहना है कि तेल की कीमतें इतनी बढ़ चुकी हैं कि अब आम लोगों को साइकिल से ही आना जाना पड़ेगा। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. जसलीन सेठी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन


अबोहर में कांग्रेस नेताओं ने नेहरू पार्क के समक्ष धरना लगाकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में नगर कांग्रेस प्रधान मोहन लाल ठठई ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई से आम आदमी का जीना मुहाल हो रहा है। इस धरने में कांग्रेस के सभी पार्षदों के अलावा भारी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठानकोट में सनी देओल की कोठी का घेराव
पठानकोट कांग्रेस ने विधायक अमित विज और जिलाध्यक्ष संजीव बैंस के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सांसद सनी देओल की कोठी का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पहले रोष रैली निकाली फिर सांसद की कोठी के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

पठानकोट विधायक अमित विज ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल के दाम केंद्र ने इतने बढ़ा दिए हैं कि आम जनता की पहुंच से दूर हैं। आम जनता इस महंगाई से परेशान है। मगर केंद्र सरकार गहरी नींद में सोई है। विधायक ने आरोप लगाया कि सनी देओल ने अपने संसदीय क्षेत्र के 18 लाख लोगों को बेवकूफ बनाया। 

महंगाई के खिलाफ किसानों का डीसी दफ्तर के आगे प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को पटियाला में जहां एक तरफ भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की ओर से डीसी दफ्तर के आगे धरना लगाया गया, वहीं किला चौक में कांग्रेसियों ने जोरदार धरना दिया। इस मौके केंद्र से रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को कम करने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।

भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) की ओर से बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ डीसी दफ्तर आगे धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके जिला प्रधान मनजीत सिंह न्याल ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से तकरीबन हर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। 

ऊपर से अब रसोई गैस की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। जिससे आम आदमी के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। पहले ही कोरोना के कारण लोगों ने अपने रोजगार खो दिए हैं और लाखों लोगों ने अपनों को खो दिया है। ऐसे में लोगों की आर्थिक मदद करने के बजाय मोदी सरकार लोगों की महंगाई से कमर तोड़ रही है। 

ब्लाक कांग्रेस किला मुबारक के प्रधान एवं पार्षद अतुल जोशी की ओर से किला चौक पर महंगाई के खिलाफ धरना दिया गया। जिला कांग्रेस प्रधान केके मल्होत्रा ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण शुक्रवार को महंगाई ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जिस कारण जनता में हाहाकार मचा है।

अमृतसर में भी प्रदर्शन
एनएसयूआई पंजाब अध्यक्ष अक्षय शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि लाखों नागरिकों को होने वाली गंभीर कठिनाइयों के लिए केंद्र सरकार उत्तरदायी है। अक्षय ने कहा कि असंवेदनशील केंद्रीय व्यवस्था सो रही है, जबकि लोग जीवित रहने के तरीकों की तलाश कर रहे हैं। 

इससे पहले नोवेल्टी चौक पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी ने पिछले सात माह में घरेलू एलपीजी की कीमत में लगभग 250 रुपये बढ़ोतरी की। दूध की दरों में भी बढ़ोतरी की, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed