फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress organization list will be ready in three days announced after 25 September

Chandigarh News: तीन दिन में तैयार होगी कांग्रेस की संगठन सूची, 25 के बाद एलान

Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congress organization list will be ready in three days announced after 25 September
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूूसी) की बैठक होने के बाद अब हरियाणा कांग्रेस संगठन की सूची आने के आसार बनने लगे हैं। आगामी तीन दिनों में हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया यह सूची तैयार कर लेंगे और 25 सितंबर तक इसे हाईकमान को सौंपा जाएगा। हाईकमान की मुहर के बाद ही संगठन की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार हैदराबाद में हुई वर्किंग कमेटी की बैठक में हरियाणा संगठन की चर्चा नहीं हो पाई, इसलिए दोबारा से बाबरिया ही इस पर मंथन करेंगे। सभी पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट प्रभारी को सौंप चुके हैं। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर ही जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल किए जाने हैं। इससे पहले, प्रभारी हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कुछ जिलों के लिए आम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद, मामला हाईकमान को सौंपा जाएगा। प्रभारी की रिपोर्ट मिलने के बाद केसी वेणुगोपाल हरियाणा कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा व विधायक कैप्टन अजय यादव व किरण चौधरी से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed