फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress national general secretary Randeep Surjewala has lashed out at Modi government over biggest bank scam in India so far

एबीजी शिपयार्ड घोटाला: रणदीप सुरजेवाला का आरोप, कहा- पैसा लुटाओ, फिर भगाओ की रणनीति पर काम कर रही मोदी सरकार

Sun, 13 Feb 2022 04:45 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 04:45 PM IST
सार

रणदीप सुरजेवाला ने खुलासा किया कि किस प्रकार ऋषि अग्रवाल की कंपनी एबीजी शिपयार्ड कंपनी ने 22,842 करोड़ रुपये का देश का सबसे बड़ा घोटाला किया, जिसमें भारत के प्रमुख बैंक एसबीआई सहित 28 बैंकों से लिया गया लोन शामिल है। 

विज्ञापन
Congress national general secretary Randeep Surjewala has lashed out at Modi government over biggest bank scam in India so far
पत्रकारों से बात करते रणदीप सुरजेवाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एबीजी शिपयार्ड कंपनी द्वारा 22 हजार करोड़ से अधिक के घोटाले को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला है। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सरकार जनता का पैसा लुटाओ, फिर भगाओ की रणनीति पर काम कर रही है। इसी के तहत लगातार घोटाले हो रहे हैं और आरोपी विदेश भाग रहे हैं। 

विज्ञापन


रविवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेस कांन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि करीब 5 साल के बाद सीबीआई द्वारा 7 फरवरी, 2022 को इसका केस दर्ज किया गया। इसके लिए एसबीआई की ओर से सीबीआई को दो बार शिकायत भेजी गई। हालांकि, एसबीआई ने भी अपनी शिकायत में बैंक के कर्मचारियों का पूरा बचाव किया।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि एबीजी शिपयार्ड का मालिक ऋषि अग्रवाल गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए ही मोदी के बहुत नजदीक था। जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो एबीजी शिपयार्ड को सूरत में कम रेट पर जमीन दी गई थी। साल 2013 में जब मोदी कोरिया के दौरे पर गए थे, तो उनके प्रतिनिधिमंडल में ऋषि अग्रवाल भी था। यहां तक की वाइब्रेंट गुजरात में ऋषि अग्रवाल ने मोदी के साथ बैठकर 22,000 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें पता चला है कि ऋषि अग्रवाल के पास सिंगापुर की नागरिकता भी है। ऐसे में सरकार बताए कि ऋषि अग्रवाल भारत में है या फिर विदेश भाग गया। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस ने 15 फरवरी 2018 को ही मोदी सरकार को बैंक घोटाले के बारे में चेता दिया था लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। सुरजेवाला ने कहा कि बीते करीब साढ़े 7 साल के दौरान भारत में 5 लाख 35 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले हुए हैं। सात सालों में मोदी सरकार ने लोगों की 8 लाख 17 हजार करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि बट्टे खाते में डाल दी। इन 7 सालों के दौरान बैंकों के एनपीए में 21 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed