फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MP Sukhjinder Singh Randhawa comment on Kangana Ranaut-CISF constable incident

Punjab: थप्पड़ विवाद पर बोले सांसद सुखजिंदर रंधावा, कहा-ये गलत लेकिन कंगना को भी सोच समझ कर बोलना चाहिए

Sat, 08 Jun 2024 03:58 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Jun 2024 03:58 PM IST
सार

मंडी से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ मारा था। आरोपी कंगना की किसान आंदोलन पर की गई टिप्पणी से नाराज थी।

विज्ञापन
Congress MP Sukhjinder Singh Randhawa comment on Kangana Ranaut-CISF constable incident
सुखजिंदर रंधावा - फोटो : ANI

विस्तार

कंगना रणौत-सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल विवाद पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान दिया है। दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे रंधावा ने कहा कि सुरक्षा जांच के दौरान अगर कोई किसी को थप्पड़ मारता है तो मैं इसका समर्थन नहीं करता। ऐसा नहीं होना चाहिए लेकिन बाद में कंगना रणौत ने पूरे पंजाब को आतंकवादी कह दिया।
विज्ञापन

 

रंधावा ने कहा कि मैं कंगना से कहना चाहूंगा कि पहले सोचें और फिर बोलें। इस देश को आजादी दिलाने के लिए हम पंजाबियों ने अपना खून बहाया है। हम नहीं जानते कि उस समय वे कहां थीं या भाजपा कहां थी...उन्होंने जो कहा वह गलत है और इसका जवाब संसद में दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बारे में रंधावा ने कहा कि यह बहुत अहम बैठक है। हम संसद में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष पद पर रंधावा ने कहा कि हां, हम चाहते हैं कि देश को ऐसा चेहरा मिले जो प्रधानमंत्री को जवाब दे सके...मुझे लगता है कि पूरा देश यही चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed