Punjab election 2022: कुमार विश्वास बोले- पंजाब का सीएम बनना चाहते हैं केजरीवाल, मनीष तिवारी ने भी साधा निशाना
कभी अन्ना आंदोलन में साथी रहे कवि कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उधर, लुधियाना में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी केजरीवाल को आड़े हाथों लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुमार विश्वास ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए दावा किया कि अरविंद केजरवाल किसी भी कीमत पर पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'पंजाब कोई राज्य नहीं है। पंजाब एक भावना है। पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में एक ऐसा आदमी जिसे एक समय में मैंने ये तक कहा था कि अलगाववादियों का साथ नहीं लीजिए तो उन्होंने कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा।
यहां तक कि उन्होंने खुद के मुख्यमंत्री बनने का फॉर्मूला भी बताया था। उस वक्त केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान और एचएस फूल्का को लड़वा दूंगा और मैं पहुंच जाऊंगा। आज भी वो उसी पथ पर हैं। एक दिन केजरीवाल ने कहा था कि आप चिंता मत करिए मैं एक दिन स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। जब मैंने अलगाववाद की बात कही तो उन्होंने कहा कि तो क्या हो गया अगर ऐसा होता तो स्वतंत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।'
मनीष तिवारी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता और श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान 1975 से हथियार और ड्रग्स भेजकर पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है लेकिन यह कहना कि सुरक्षा एजेंसियां इसमें शामिल हैं, एक बहुत ही गंभीर आरोप हैं। अगर उनके पास सबूत हैं तो केजरीवाल को दिखाना चाहिए।
#WATCH | Poet & former AAP leader Kumar Vishwas alleges AAP chief Arvind Kejriwal was supportive of separatists in Punjab
"One day, he told me he would either become CM (of Punjab) or first PM of an independent nation (Khalistan)," Vishwas says. pic.twitter.com/5ccGs9jNn3— ANI (@ANI) February 16, 2022
There is no doubt that Pakistan has been trying to destabilize Punjab since 1975 by sending arms & drugs but saying that security agencies are involved in it is a very serious allegation. Kejriwal Ji should show proof, if he has any: Congress leader Manish Tewari in Ludhiana pic.twitter.com/etjCy3xmAb— ANI (@ANI) February 16, 2022