फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress MLA Protest Against BJP Government outside Haryana Assembly

हरियाणाः कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने गेट पर रोका, जोर आजमाइश

Tue, 03 Mar 2020 11:50 AM IST
खुशबू गोयल यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 03 Mar 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA Protest Against BJP Government outside Haryana Assembly
कांग्रेस विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में सामने आए घोटालों को लेकर कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक हंगामा किया। इससे 19 मिनट तक प्रश्नकाल बाधित रहा। कांग्रेस विधायकों ने सुबह 10:15 बजे नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में हाईकोर्ट चौक से विधानसभा के लिए पैदल मार्च शुरू किया। हाथों में एचएसएससी भर्ती, खनन, किलोमीटर स्कीम, धान खरीद व मीटर खरीद घोटालों के अलावा कांग्रेस विधायक 5100 रुपये पेंशन और किसान कर्ज माफी की तख्तियां लिए थे। 

विज्ञापन


अपनी मांगों व घोटालों से जुड़े बैनर-पोस्टर को विधायकों ने पहना हुआ था। पुलिस ने विधानसभा के परिसर में पहुंचने से पहले ही उन्हें पार्किंग गेट पर रोक दिया। विधायकों ने पार्किंग गेट खुलवाने के लिए जोर आजमाइश की लेकिन बात नहीं बनी। गेट न खोलने पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने नाराजगी जताई, उनकी पुलिस कर्मियों के साथ बहस भी हुई।
विज्ञापन


हुड्डा ने पुलिस कर्मियों से स्पीकर के लिखित आदेश मांगे, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन करते हुए परिसर में प्रवेश न करने देने के लिए कहा था। 15 से 20 मिनट तक कांग्रेस विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इसके बाद उन्हें परिसर के भीतर जाने दिया गया। विधायकों ने विधानसभा के अंदर जाने से पहले तख्तियां और बैनर बाहर ही रख दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक प्रश्नकाल शुरू होने के बाद विधानसभा में पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सदन में पहुंचते ही पार्किंग गेट पर रोकने का मुद्दा उठाया। कांग्रेस विधायकों ने सदन में भी सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कांग्रेस विधायक वेल तक पहुंच गए। काफी देर तक स्पीकर से उनकी बहस हुई। इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए। 

हुड्डा ने कहा कि किसके आदेश पर पुलिस ने उन्हें रोका। यह विशेषाधिकार हनन का मामला है। पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो। पहले भी प्रदर्शन किए, लेकिन किसी ने नहीं रोका। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि उन्होंने बैनर व पोस्टर लेकर आने पर रोकने को कहा था। हुड्डा ने कहा कि पार्किंग गेट पर नहीं रोक सकते। विधानसभा के अंदर आने से रोका जा सकता है। जबकि, वे तो तख्तियां और पोस्टर अंदर ला ही नहीं रहे थे। स्पीकर ने कहा कि पार्किंग गेट पर रोकने को लेकर पुलिस से जवाब तलब किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस विधायक वेल से गए और मामला शांत हुआ।

जैसी करनी, वैसी भरनी: विज
कांग्रेस के हंगामे पर गृह मंत्री अनिल विज ने काफी देर तक अकेले ही मोर्चा संभाले रखा। कांग्रेस विधायकों के नारे तानाशाही नहीं चलेगी पर विज ने कहा, ऐसे ही चलेगी। जैसी करनी, वैसी भरनी। उन्हें तो विधानसभा में पहुंचने ही नहीं दिया जाता था। विधानसभा में सवाल उठाने पर बाहर निकाल देते थे। विज ने जैसी करनी, वैसी भरनी के नारे भी लगाए। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि गुंडों, असामाजिक तत्वों को अपराध करने से सरकार रोक नहीं पा रही, विधायकों को आवाज उठाने से रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed