{"_id":"218b813e2f643aad88f4b1c2b226f680","slug":"congress-missguide-all-people-abhay","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ सपने ही दिखाती है कांग्रेस : अभय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ सपने ही दिखाती है कांग्रेस : अभय
ब्यूरो/अमर उजाला,कालका
Updated Mon, 24 Mar 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने रविवार को कालका-पिंजौर, रायपुररानी, मोरनी और रायतन-दून क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया।
कालका के कालेज ग्राउंड में आयोजित जलसा के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि सरकार में रहने के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने आम जनता की समस्याओं की परवाह नहीं की, लेकिन चुनाव आते ही लोगों को फिर से सपने दिखाने लगे हैं।
आम जनता कांग्रेस की गुमराह करने वाली नीतियों को जान चुकी है और इस लोकसभा चुनाव में इसका करारा जवाब भी देगी।
चौटाला ने आरोप लगाया कि अंबाला से सांसद कुमारी सैलजा अपनी हार को भांपकर चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ गईं। मनीष तिवारी की तबीयत इसलिए खराब है कि कहीं पार्टी उन्हें टिकट न दे दे, क्योंकि उन्हें भी अंदाजा है कि वह हार जाएंगे। इनका तो वह फिल्म जैसा हाल हो गया है ‘भाग मिल्खा भाग’।
चौटाला ने हजकां पर हमला बोलते हुए कहा कि चंद्रमोहन कहते हैं कि उन्होंने करनाल से टिकट वापस कर दिया, जबकि हकीकत यह है कि लोगों के विरोध के बाद उन्होंने टिकट लौटाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की सभी सीटों पर इनेलो की जीत होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, अंबाला से इनेलो प्रत्याशी कुसम शेरवाल, कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने भी आम जनता और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
उनके साथ जिला प्रधान ग्रामीण दीनानाथ शर्मा, जिला प्रधान शहरी मनोज अग्रवाल, हलका प्रधान हरदीप मेहता, प्रदेश प्रवक्ता सीमा चौधरी, गफूर मोहम्मद भी मौजूद रहे।
कार से आए, हेलीकॉप्टर से गए
जलसे के दौरान अभय चौटाला के लिए हेलीकॉप्टर पहुंचा तो इसका दीदार करने के लिए आसपास की छतों पर भी भीड़ उमड़ गई।
अभय चौटाला चंडीगढ़ से कालका रैली स्थल तक सड़क मार्ग से आए थे और हेलीकॉप्टर से यमुनानगर के लिए रवाना हुए।