फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress menifesto for punjab assembly election released by formar pm manmohan singh

पंजाब चुनाव: कांग्रेस के घोषणा पत्र की अहम बातें

Tue, 10 Jan 2017 09:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
congress menifesto for punjab assembly election released by formar pm manmohan singh
पंजाब विधानसभ चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी
कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे नई दिल्ली में जारी किया। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह और राजिंदर भट्टल सहित राज्य के शीर्ष नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में प्रदेश स्तर पर इस घोषणा पत्र को राज्य इकाई के उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल ने जारी किया। पटियाला में पूर्व सीएलपी नेता सुनील जाखड़, बठिंडा में पूर्व मंत्री परनीत कौर और जालंधर में लोकसभा सदस्य संतोष चौधरी ने जिला स्तर पर जारी किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मनमोहन ने कहा कि बीते दस साल में पहले की सरकार ने पंजाब में विकास को रोके रखा। अब पंजाब को अमरिंदर के नेतृत्व की जरूरत है। पंजाब के लोग बेहतर कल चाहते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप में पंजाब काफी तरक्की करेगा। उन्हें काफी अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणा पत्र में पंजाब की बेहतरी के लिए मुद्दे

congress menifesto for punjab assembly election released by formar pm manmohan singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
मनमोहन सिंह ने बताया कि घोषणा पत्र में पंजाब की बेहतरी के मुद्दे हैं। पिछले 10 साल में सरकार की नाकामी से पंजाब के लोगों के सामने चुनौती आ गई है और लोगों को बेहतर कल चाहिए।

हम वादा करते हैं कि पिछली सरकार ने जो नुक्सान किया है उसकी भरपाई कर सकें। कैप्टन साहब की सरकार बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगी, युवाओं को रोजगार देगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर, एग्रीकल्चर को बेहतर करने के लिए काम किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अमरिंदर सिंह की अगुआई में हम पंजाब को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं। हमें आपके आशीर्वाद की जरूरत है। कांग्रेस के अपने इस मैनिफेस्टो में किसान, दलित और दूसरे समुदायों के लिए विकास से जुड़े कई वादे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed