फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress may field former cm Charanjit Singh Channi as Lok Sabha candidate from Jalandhar seat

Punjab: जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं पूर्व सीएम चन्नी, नाम हुआ तय, जल्द होगा एलान

Wed, 13 Mar 2024 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 04:01 PM IST
सार

कांग्रेस ने वर्ष 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को ही सीएम बनाया था। 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने चन्नी को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा भी घोषित किया, लेकिन चन्री पार्टी को सरकार में रिपीट नहीं करवा पाए।

विज्ञापन
Congress may field former cm Charanjit Singh Channi as Lok Sabha candidate from Jalandhar seat
पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की जालंधर सीट से कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लोकसभा उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों के अनुसार, उनका नाम लगभग फाइनल हो चुका है। कांग्रेस हाईकमान जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है। 

विज्ञापन


कांग्रेस चन्नी को जालंधर से उतारकर दोआबा पर पूरा फोकस करने जा रही है, जहां पर 42 फीसदी मतदाता दलित बिरादरी से हैं। वहीं चन्नी के नाम की आधिकारिक घोषणा से पहले ही चौधरी संतोख सिंह के बेटे विधायक विक्रम चौधरी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा है कि चन्नी को तो चौधरी परिवार सियासत में लेकर आया है। उसको मंत्री चौधरी संतोख सिंह के प्रयास पर बनाया गया था। वैसे चन्नी को अपनी जमीन चमकौर साहब जाकर मजबूत करनी चाहिए जहां से वह सीएम होते हुए भी चुनाव हार गए थे। चौधरी विक्रम के इस निशाने से साफ है कि चन्नी की उम्मीदवारी तय है।
विज्ञापन


विधायक विक्रम चौधरी फिल्लौर से विधानसभा चुनाव जीते हैं और दोआबा में दलितों के पक्ष में लहर का भरपूर फायदा उनको मिला था। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, चौधरी संतोख सिंह जालंधर से लगातार दो बार सांसद रह चुके हैं। 2023 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनका देहांत हो गया था। जिसके बाद उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से स्वर्गीय चौधरी संतोख सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी को उतारा गया था जबकि आप ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू पर दांव खेला था। रिंकू ने 58 हजार मतों से चौधरी कर्मजीत कौर को शिकस्त दी थी। कांग्रेस अब जालंधर से मजबूत उम्मीदवार को उतारने की तैयारी की है।


चन्नी के लिए एक सकारात्मक पक्ष यह भी है कि वह पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के निकटवर्ती रिश्तेदार हैं। दोनों परिवारों में खासी सांझ है। चन्नी के पक्ष में होशियारपुर के पूर्व एसएसपी कुलवंत सिंह हीर भी हैं, जिनका रविदासिया समाज में खासा जनाधार है। वहीं, आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली, करतारपुर से कांग्रेसी नेता पूर्व डीसीपी राजिंदर सिंह के अलावा विधायक परगट सिंह, विधायक बावा हेनरी भी चन्नी के पक्षधर हैं। लिहाजा कांग्रेस की तरफ से अगर चन्नी जालंधर में आते हैं तो मामला दिलचस्प बन जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed