फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Randeep Surjewala attack Haryana government

Haryana: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मांगा नायब सैनी का इस्तीफा, कहा-HSSC को बर्खास्त किया जाए

Mon, 03 Jun 2024 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 04:15 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Randeep Surjewala attack Haryana government
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार पर हमला बोला है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा के 20 लाख से अधिक युवाओं के भविष्य को बदहाली की कगार में धकेलकर उनकी भ्रूण हत्या की है। सरकार ने साढ़े तीन साल युवाओं को सीईटी के जंजाल में फंसाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



सुरजेवाला ने कहा कि 2019 की सभी नौकरियां वापस करके सीईटी में डाल दी। पहले सीईटी का नतीजा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। अब सोशियो इकोनॉमिक के पांच नंबर भी खारिज कर दिए। अब हरियाणा सरकार कह रही है कि सुप्रीम कोर्ट जाएगी, शायद वहां से पांच साल भी नतीजे न आएं। हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री इस्तीफा दें और एचएसएससी को बर्खास्त किया जाए।


राज्य सभा सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में पर्ची-खर्ची की नहीं पर पेपर बेच सरकार चल रही है। भर्तियों की तो छोड़ो यहां हालात ऐसे हो गए हैं कि नौवीं, दसवीं और बीए तक के पेपर बिकने लगे हैं। ऐसा इस बार हरियाणा में हुआ है, गणित, साइंस, पीएस, एसएसटी सहित कई विषयों के पेपर बिके।

वे सोमवार को करनाल पहुंचे थे और एक होटल में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अटकीं भर्तियों, सीईटी और रोजगार से जुड़े अन्य मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार और एचएसएससी ने प्रदेश के 20 लाख युवाओं की जिंदगी को खराब किया है। सीईटी के नाम पर साढ़े तीन साल से चल रही भर्ती अभी तक अंधकार में है। 2019 के बाद से ग्राम सचिव, पटवारी सहित कई भर्तियां सीईटी के कारण अटकीं रहीं।

अब सामाजिक व आर्थिक मापदंडों के नाम पर पांच अंकों की प्रक्रिया को हाईकोर्ट ने खारिज किया है। इससे फिर प्रक्रिया अटकी है और हजारों युवाओं के लिए रोजगार का संकट खड़ा हुआ है। हरियाणा सरकार ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे और किसी की नौकरी पर आंच नहीं आने देंगे, इस सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि या तो अब मनोहर लाल सुप्रीम कोर्ट के जज लग गए हों, हम भी चाहेंगे कि किसी की नौकरी पर आंच न आए।


लेकिन यह हाईकोर्ट का फैसला है और वह भी डिविजन बैंच का। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के नाम पर भाजपा-जजपा ने 100 करोड़ की पब्लिसिटी कर दी।

राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम विपक्ष में हैं, हमारा काम सिर्फ आलोचना करना ही नहीं है, सरकार अच्छा करे तो उसकी तारीफ भी करते हैं। पर बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है, आखिर में हर कोई अपने परिवार की भी चिंता करता है। कई लोग शादी नहीं करते ये उनकी इच्छा है, हम सभी का सम्मान करते हैं। पर 99 प्रतिशत लोग गृहस्थ हैं। गृहस्थी का एक नियम है बच्चों का भविष्य। इस सरकार ने बच्चों की चिंता नहीं की। बच्चों का भविष्य अंधकार में है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed