फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Rajwant Shergil Relation with PU Girl Student

पीयू की छात्रा से रिलेशन में थे कांग्रेसी नेता

Thu, 22 May 2014 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़ Updated Thu, 22 May 2014 11:18 AM IST
विज्ञापन
Congress Leader Rajwant Shergil Relation with PU Girl Student

पुलिस के मुताबिक शेरगिल के महिला मित्र से दस साल से ज्यादा समय से रिलेशन हैं। उन्होंने महिला को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। वह महिला से 18 मई को खरड़ में मिले थे। फोन लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


18 मई को दोनों में करीब एक घंटे तक बातचीत हुई है। महिला मित्र के घर के पास से ही कार बरामद हुई है। गाड़ी से एक पत्र भी मिला है, जो कि 13 मई का लिखा हुआ है। इसमें उन्होंने सिक्योरिटी मुहैया कराने की मांग की है, जो चुनाव के दिनों में वापस ले ली गई थी।

विज्ञापन

महिला मित्र को छोड़ सभी फोन कॉल डिलीट मिलीं

Congress Leader Rajwant Shergil Relation with PU Girl Student

पुलिस के मुताबिक शेरगिल की हत्या पूरी प्लानिंग से की गई। हत्यारे को शेरगिल की हर मूवेंट की जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि शेरगिल अपने सिक्योरिटी गार्ड के बिना है।

प्लानिंग के तहत ही महिला मित्र का पर्स गाड़ी में ले जाया गया। साथ ही उसके फोन से सारी कॉल डिटेल मिटा दी गई है। केवल महिला मित्र का नंबर ही डायलिंग नंबर की लिस्ट में था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में अब तक महिला मित्र की भूमिका संदेह के घेरे में नहीं है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

महिला मित्र के पति पर भी संदेह

Congress Leader Rajwant Shergil Relation with PU Girl Student

शेरगिल की महिला मित्र की शादी 2009 में तरनतारन निवासी व्यक्ति से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद से पति-पत्नी में तकरार होने लगी थी। इसी साल फरवरी में दोनों में तालाक हो गया।

महिला मित्र के पति का क्रिमनल रिकॉर्ड रहा है। तरनतारन पुलिस ने उसके खिलाफ तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। पुलिस उसकी भूमिका भी जांच करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

कार से मिले दो मोबाइल एवं लेडीज बैग

Congress Leader Rajwant Shergil Relation with PU Girl Student

शेरगिल की कार से पुलिस को दो फोन एवं लेडीज बैग बरामद हुआ। कार की अगली सीट से दो सौ रुपये मिले। पुलिस ने एक एलबम भी कब्जे में ली है। एलबम में शेरगिल की महिला मित्र समेत कई अन्य जानकारों की फोटो हैं।

इसके अलावा पर्स में महिला के आइकार्ड की फोटो कॉपी थी। कार में शेरगिल के संगठन के ब्रॉशर भी बरामद हुए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को राउंड अप किया। जांच में सामने आया है कि महिला तलाक शुदा है। वह काफी समय से शेरगिल के संपर्क में थी।

18 मई को दिल्ली जाने के लिए निकले थे

Congress Leader Rajwant Shergil Relation with PU Girl Student

पुलिस सूत्रों के मुताबिक शेरिगल के छोटे भाई कुलवंत सिंह ने बताया कि राजवंत 18 मई को दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। 22 मई को वापस आना था।

उनका अक्सर आना-जाना रहता था, इसलिए उन्होंने उनके लापता होने की शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। हालांकि इस दौरान वह फोन भी नहीं उठा रहे थे। उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह इस हालत में मिलेंगे। उन्हें बुधवार सुबह पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।

कहीं बाहर तो नहीं की गई हत्या

Congress Leader Rajwant Shergil Relation with PU Girl Student
जिस स्थान और जिन हालात में कार से शव बरामद हुआ है। ऐसा जान पड़ता है कि हत्या कहीं बाहर की गई है। इसके बाद गाड़ी में शव लाकर गाड़ी को यहां छोड़ा गया है। हाथ पांव नीले दिख रहे थे। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले कोई नशीली चीज दी गई।

क्या कहते हैं अधिकारी
अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस कई थ्योरियों पर एक साथ काम कर रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही केस को हल कर लिया जाएगा।
--गुरशरन सिंह संधू, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed