फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Leader Navjot sidhu meet punjab cm bhagwant mann

पंजाब: नवजोत सिद्धू ने मुख्यमंत्री मान से की मुलाकात, प्रदेश का राजस्व बढ़ाने के लिए कई टिप्स दिए

Mon, 09 May 2022 09:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 May 2022 09:15 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू की मान से मुलाकात की बात सामने आते ही प्रदेश कांग्रेस में हलचल मच गई है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी को लिखे पत्र की बातें बिल्कुल सही साबित होने लगी हैं।

विज्ञापन
Congress Leader Navjot sidhu meet punjab cm bhagwant mann
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पार्टी लाइन से हटकर सूबे में अपनी गतिविधियों को जारी रखते हुए पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। दोनों के बीच यह मुलाकात 40 मिनट तक चली।

विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि वह फूलों का कोई गुलदस्ता लेकर नहीं गए थे क्योंकि वह मान को सीएम बनने के लिए पहले ही बधाई दे चुके हैं। सिद्धू ने भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा, "सीएम मान में कोई अहंकार नहीं है। वह पहले की तरह जमीन से जुड़े हैं। मैंने कुछ भी नया मुद्दा नहीं उठाया और सीएम के साथ केवल उन्हीं मुद्दों पर चर्चा की, जिन्हें मैं पहले से पंजाब के कल्याण के लिए उठाता रहा हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


" सिद्धू ने आगे कहा- "मैंने कभी व्यक्तिगत हमले नहीं किए। मेरे पास मेरी आत्मा की आवाज है। मैंने कहा कि जिस दिन हम रेत और शराब में ठेका प्रणाली को खत्म कर निगम के अधीन लाएंगे, सब कुछ ठीक हो जाएगा। दिल्ली का फॉर्मूला पंजाब में कारगर साबित नहीं होगा।" मुलाकात के दौरान सिद्धू ने पंजाब की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने और सूबे का राजस्व बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री मान को कई टिप्स दिए।  सिद्धू ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया।

उधर, पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) सिद्धू के इस नए पैंतरे को विभिन्न पहलुओं के आधार पर तौलने लगी है। पार्टी का मानना है कि सिद्धू के लिए आप के दरवाजे तो बंद हो चुके हैं, फिर भी सिद्धू मुख्यमंत्री से मुलाकात के सहारे खुद को पंजाब के हितों की चिंता करने वाले नेताओं में सबसे आगे दिखाई देना चाहते हैं। इसके अलावा, यह भी माना जा रहा है कि सिद्धू उक्त मुलाकात के सहारे कांग्रेस हाईकमान को यह दिखाना चाहते हैं कि वह पंजाब में राजा वड़िंग के मुकाबले ज्यादा सक्रिय हैं। सिद्धू द्वारा इससे पहले सूबे में कांग्रेस सरकार के समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा लिए जाने वाले फैसलों में हस्तक्षेप किसी से छिपा नहीं है। हालांकि तब सिद्धू के पास पार्टी प्रधान के रूप में काफी अधिकार थे, लेकिन कांग्रेस में उनकी स्थिति बदल चुकी है। कांग्रेस हाईकमान उन्हें लगातार अनदेखा कर रहा है, वहीं सूबे के कांग्रेसी नेता भी उनसे दूरी बनाते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed