फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader Gagandeep Singh has resigned from the party

अनदेखी से आहत कांग्रेस नेता गगनदीप सिंह थ्रीके ने पार्टी छोड़ी, सुनील जाखड़ को भेजा इस्तीफा

Thu, 27 Feb 2020 04:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 27 Feb 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Gagandeep Singh has resigned from the party
कांग्रेस - फोटो : social media

नेताओं की कार्यप्रणाली से आहत प्रदेश कांग्रेस सीनियर वाइस चेयरमैन आरटीआई सेल गगनदीप सिंह थ्रीके ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ को भेजे इस्तीफे में थ्रीके ने लिखा है कि वह वर्करों की हो रही अनदेखी और सरकार की नीतियों से दुखी होकर पार्टी से इस्तीफा दे रहे है। 26 फरवरी की रात को उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश प्रधान को भेज दिया है।

विज्ञापन


थ्रीके ने बताया कि उनका परिवार शुरूआत से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा है। साल 2017 में जब कांग्रेस सत्ता में वापस आई तो आम जनता को उम्मीद थी कि उनके हालात में सुधार होगा। तीन साल के शासन के बाद सभी उम्मीदें आम जनता की धराशाई हो चुकी है। यही नहीं पार्टी वर्कर भी गलत नीतियों का शिकार हो चुके है। साल 2014 और 2017 में जिन पार्टी नेताओं की उन्होंने चुनाव में खुलकर साथ दिया, उनके इशारे पर उन पर दो झूठे मामले दर्ज हुए। अदालत में लड़ाई लड़ने के बाद यह दोनों मामले उनके पक्ष में रहे है।  
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में हेराफेरी कर पत्नी को हराया
गगनदीप सिंह के अनुसार उनकी पत्नी सुखदीप कौर अरोड़ा थ्रीके ने दिसंबर 2018 में पंचायत चुनाव लड़ा था। उनके जद्दी गांव थ्रीके में चुनाव अधिकारी ने परिणाम जारी करते बताया कि उनकी पत्नी को 153 और विजयी प्रत्याशी को 410 वोट मिले हैं। उन्होंने हेराफेरी के शक के चलते किसी दस्तावेज पर साइन नहीं किए। आखिरकार 24 मई 2019 को आरटीआई के तहत मतदान की जानकारी देने के लिए कहा। एक साल तक उन्हें जानकारी नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना आयोग के पास मामला पहुंचने पर जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि उनकी पत्नी को 410 वोट पड़े थे, जबकि विजयी प्रत्याशी को 153 वोट पड़े थे। इस पर उन्होंने मतों की गिनती दोबारा कराने के लिए अर्जी डीसी के पास लगाई। अब प्रशासन के अधिकारी बोल रहे है कि तीन माह के अंदर प्रत्याशी अपनी आपत्ति दायर कर सकता था। सवाल यही है कि अगर उन्हें आरटीआई के तहत जानकारी पहले मुहैया करवा दी होती तो वह उसी समय अपनी आपत्ति दर्ज करवाते। इसकी शिकायत उन्होंने प्रदेश चुनाव आयुक्त से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed