फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress-INLD Walkout on Farmers' Debt waiver issue

विस सेशनः सरकार और विपक्ष के बीच जमकर बहस, कर्ज माफी पर कांग्रेस-इनेलो का वॉकआउट

Sat, 29 Dec 2018 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Congress-INLD Walkout on Farmers' Debt waiver issue
हरियाणा विधानसभा

हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को किसानों के कर्ज माफी पर खूब गरमाया रहा। इस मुद्दे पर जहां इनेलो और कांग्रेस ने सरकार की घेराबंदी की। वहीं सरकार के टालमटोल रवैये के चलते कांग्रेस और इनेलो के विधायकों ने सदन से वाकआउट भी किया। पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस पर सरकार पर निशाना साधा, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने भी इसी मसले पर सरकार को घेरा। सदन में इसी मसले पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई।

विज्ञापन


पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ‘सीएम सदन को सिर्फ इतना बता दें कि सरकार प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करना चाहती है या नहीं?’ इस पर सीएम मनोहर लाल तो कुछ नहीं बोलें, भाजपा विधायकों ने मोर्चा खोलते हुए बहस शुरू कर दी। राज्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हम किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


निर्दलीय विधायक जयप्रकाश जेपी ने कहा कि सीएम हरियाणा से जनता जानना चाहती है कि उनकी सरकार किसानों की कर्ज माफी की दिशा में क्या कदम उठा रही है। कांग्रेसी विधायक गीता भुक्कल और शंकुतला खटक ने भी सदन में सरकार से यही सवाल पूछा। लेकिन इस पर जब सरकार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो कांग्रेसी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Congress-INLD Walkout on Farmers' Debt waiver issue
हरियाणा विधानसभा

कांग्रेस के इसी मुद्दे को नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व इनेलो विधायकों ने आगे बढ़ाते हुए सरकार से इस पर जवाब मांगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कर्ज से दबे किसान प्रदेश में आत्महत्याएं कर रहे हैं, लेकिन सरकार बेफ्रिक है। किसानों को फसलों के पूरे दाम भी नहीं मिल रहे हैं। इस पर जवाब देते हुए वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए बहुत कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, न कि इनेलो सरकार के कार्यकाल की तरह किसानों पर गोलियां दाग रही है। 

शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने बचाव में उतरते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के कार्यकाल में किसानों की हालत पहले की सरकारों से बहुत बेहतर है। इसी मुद्दे पर इनेलो भी हंगामा करती हुए वेल में आ गई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती रही। उधर, इस नारेबाजी के दौरान ही विधानसभा स्पीकर विधेयक पारित करवाते रहे। इनेलो के मुद्दे पर जब सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो इनेलो विधायक नारेबाजी करते हुए बाहर चले गए।

एसवाईएल पर जवाब देने से सरकार का इंकार
विधानसभा में एसवाईएल के मुद्दे पर सरकार ने कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया। इस मसले पर विधानसभा में इनेलो का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी स्वीकार नहीं किया गया। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला जब इस मसले पर बोलना शुरू करने लगे, तो कुछ भाजपा विधायक हंसने लगे। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये शर्म की बात है कि इस गंभीर मसले का मखौल भाजपा के कुछ विधायक बना रहे हैं। सीएम सिर्फ इतना बता दें कि एसवाईएल मसले पर सरकार का वर्तमान स्टैंड क्या है? सरकार ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed