फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress high command will field veterans from Haryana in Lok Sabha elections

Chandigarh News: हरियाणा के दिग्गजों को लोकसभा चुनाव में उतारेगा कांग्रेस हाईकमान

Mon, 04 Mar 2024 11:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress high command will field veterans from Haryana in Lok Sabha elections
-हाईकमान के पास पहुंची हरियाणा की रिपोर्ट, पुराने और मजबूत चेहरों पर ही दांव खेलेगी कांग्रेस
विज्ञापन




-लोकसभा चुनावों के बजाय विधानसभा के लिए फोकस कर रहे कई नेताओं को लेकर लिया संज्ञान

सोमदत्त शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का लोकसभा के बजाय विधानसभा चुनाव की तरफ बढ़ते रुझान पर कांग्रेस हाईकमान ने संज्ञान लिया है। हाईकमान की तैयारी है कि हरियाणा के सभी दिग्गज नेताओं को पहले लोकसभा चुनाव में उतरना होगा। लोकसभा चुनाव की अग्निपरीक्षा में उतरने के बाद ही विधानसभा चुनाव पर फोकस किया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी हाईकमान को प्रदेश की राजनीतिक स्थिति को लेकर रिपोर्ट दी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर हाईकमान का मानना है कि भाजपा को टक्कर देने के लिए सभी नौ सीटों पर मजबूत और पुराने चेहरों को उतारा जाएगा।



हरियाणा कांग्रेस की मौजूदा स्थिति की बात करें तो प्रदेश की दस लोकसभा सीटों में से एक भी सीट कांग्रेस के पास नहीं है। दीपेंद्र हुड्डा और रणदीप सुरजेवाला राज्यसभा सांसद हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी की ओर से सीएम का चेहरा हैं। पिछली बार वह सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव हार गए थे। कुमारी सैलजा पहले भी प्रदेश से सांसद रहीं हैं, लेकिन इस बार वह लोकसभा चुनाव से किनारा करती नजर आ रही हैं। कई बार सार्वजनिक मंचों पर कह चुकी हैं कि वह विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं।
विज्ञापन


इससे पहले, हरियाणा कांग्रेस ने दसों सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन मांगे थे। करीब 300 आवेदन आए हैं। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने दसों सीटों के लिए पैनल तैयार किए, लेकिन कुरुक्षेत्र सीट आप को मिलने के बाद अब नौ सीटों पर मंथन होगा। स्क्रीनिंग कमेटी में अधिकतर नेता हुड्डा गुट के सदस्य हैं। ऐसे में हुड्डा गुट कतई नहीं चाहेगा कि परीक्षा की इस घड़ी में एसआरके गुट बाहर रहे। इसलिए कुमारी सैलजा का नाम सिरसा और अंबाला दोनों लोकसभा के लिए पैनल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी हो सकती हैं उम्मीदवार
कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यसभा सांसद होने के चलते दीपेंद्र हुड्डा के स्थान पर कांग्रेस उनकी पत्नी श्वेता मिर्धा हुड्डा को रोहतक से मैदान में उतार सकती हैं। इसी प्रकार राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को भी चुनाव लड़वाने की अटकलें लग रही हैं। साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, कैप्टन अजय यादव, पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा समेत अन्य नेताओं को चुनाव लड़वाने की तैयारी है।


बाक्स
दिल्ली में हुई स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, जातिगत और सामाजिक समीकरणों पर चर्चा
लोकसभा चुनावों को लेकर सोमवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरणदास शामिल हुए। बैठक में नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने को लेकर मंथन किया गया। इन सीटों को लेकर जातीय और सामाजिक समीकरणों को लेकर भी विचार किया गया। इस बारे में प्रभारी बाबरिया का कहना है कि 36 बिरादरी के लोगों को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया जाएगा। इसके अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कुछ प्रस्ताव भी बैठक में रखे थे, उन पर भी चर्चा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed