फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress geared up for Lok Sabha elections, held a meeting and discussed

Chandigarh News: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बैठक कर हुई चर्चा

Sun, 24 Sep 2023 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Congress geared up for Lok Sabha elections, held a meeting and discussed
चंडीगढ़। कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी हैं। कांग्रेस पार्टी ने सभी से मंत्रणा करनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने निर्वाचित पार्षदों और उम्मीदवारों के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएव लक्की ने बैठक की। बैठक में सभी से चुनावी तैयारियों के लिए राय ली गई। अब बैठकों का दौर जारी रहेगा। बैठक में कई लोगों ने लोकसभा के लिए कौन उम्मीदवार होगा, इसकी घोषणा करने की भी माग रखी। इस पर पार्टी ने कहा कि उम्मीदवार की घोषणा हाई कमान के द्वारा होता है। पार्षदों के राय के बाद, पार्टी के सभी पदाधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों व शहर के अन्य गण्यमान्य लोगों से भी चर्चा कर लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई जा रही हैं। बैठक में बूथ स्तर तक की कमेटियां गठन पर गहन चिंतन किया। सभी की राय के बाद पवन कुमार बंसल ने कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव पार्टी को जीतना है। इसके लिए हम सभी को हर पल हर प्रकार से तैयार रहना है। कांग्रेस की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं। करीब तीन घंटे चली बैठक में सभी पार्षदों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि आने वाले समय में जिला कमेटियों, ब्लॉक समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द बूथ लेवल बने। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि लोगों के बीच में जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताए। साथ ही पार्टी के बारे में और भारत जोड़ो यात्रा के बारे में आम जनता को बताए।
विज्ञापन


बंसल ने की भाजपा सांसद की निंदा
संसद में अल्पसंख्यक समुदाय के सांसद को भाजपा सांसद द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर बंसल ने निंदा की है। पवन कुमार बंसल ने कहा कि भारत के संसदीय लोकतंत्र में पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। पार्टी प्रवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद कल देर शाम अपने आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक समूह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed