फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress factions came together in posters not on stage

Chandigarh News: पोस्टरों में कांग्रेसी धड़े साथ आए, मंच पर नहीं

Sun, 04 Feb 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Congress factions came together in posters not on stage
हाईकमान की सख्ती का आधा असर : हुड्डा कर रहे जन आक्रोश रैलियां, एसआरके गुट निकाल रहा जनसंदेश यात्रा
विज्ञापन

-पूर्व सीएम हुड्डा गुट की ओर से हलकास्तर पर की जा रहीं जन आक्रोश रैलियां
-कुमारी सैलजा की अगुवाई में निकाली जा रही जनसंदेश यात्रा

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में गुटों में बंटे कांग्रेस नेता हाईकमान के दखल के बाद आखिरकार पोस्टरों में तो एकसाथ दिखने लगे हैं, लेकिन सभी नेताओं के अब भी मंच अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। इनका एक मंच पर आना अभी बाकी है। कुमारी सैलजा की अगुवाई में रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी प्रदेशभर में जनसंदेश यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के साथ हलका स्तर पर जन आक्रोश रैली कर रहे हैं। हाईकमान की तमाम कोशिशों के बावजूद कोई भी गुट पीछे हटने को तैयार नहीं है और दोनों ही गुट खुद को सीएम के लिए प्रोजेक्ट कर रहे हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा की जन संदेश यात्रा प्रदेश के सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचनी है। हालांकि, शुरुआत में हुड्डा गुट की ओर से यात्रा को लेकर कई सवाल उठाए गए थे। खुद प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे पार्टी का अधिकृत कार्यक्रम होने से इन्कार किया था। हालांकि, एसआरके गुट की हाईकमान में अच्छी पैठ के चलते पार्टी ने इसे अधिकृत कार्यक्रम करार दिया था, साथ ही ये भी कहा था कि यात्रा में सभी नेताओं को शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन

पहले जहां सैलजा की यात्रा में केवल हाईकमान के नेताओं के ही फोटो थे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी के दखल के बाद यात्रा के दौरान पोस्टरों में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान के फोटो भी अब लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, अभी तक यात्रा में हुड्डा गुट का कोई नेता शामिल नहीं हुआ है। उधर, न ही हुड्डा की जन आक्रोश रैलियों में सैलजा, सुरजेवाला और किरण चौधरी शामिल हो रहे हैं। बाकायदा हरियाणा कांग्रेस की बैठकों से भी तीनों नेताओं ने दूरी बनाई हुई है। लोकसभा चुनावों में मात्र कुछ ही माह बचे हैं, ऐसे में कांग्रेसी नेता एक मंच पर आएंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आज सैलजा की यात्रा में बाबरिया के शामिल होने की अटकलें
उधर, कुमारी सैलजा की जनसंदेश यात्रा रविवार को कुरुक्षेत्र लोकसभा में पहुंचेगी। कलायत से शुरू होने वाली यह यात्रा लोकसभा के सभी हलकों में पहुंचेगी। कहा जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया शामिल होंगे। सैलजा की इस यात्रा को लेकर सबसे पहले बाबरिया ने ही आपत्ति जताई थी और बाकायदा इसको लेकर पत्र जारी किया था कि यह कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं है और इसमें शामिल न हों।


कोट
कांग्रेस पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। ये सिर्फ विपक्षी नेता लोगों को बरगलाने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसी नेता एकजुट हैं। सभी नेता पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। सभी नेताओं को एकजुट एक मंच पर आना चाहिए।
-चौधरी उदयभान, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed