फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress dominated all on Google, SAD-BJP out of rac

गूगल पर कांग्रेस का दबदबा, शिअद-भाजपा दौड़ से बाहर

Sun, 05 Feb 2017 01:47 AM IST
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़
शिवानी अजय अरोड़ा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Congress dominated all on Google, SAD-BJP out of rac
पंजाब विस चुनाव

विस चुनाव के लिए शनिवार को जहां पोलिंग बूथ वोटरों की लंबी लाइनों से घिरे थे, वहीं सोशल मीडिया पर पार्टियों की सर्च करने वालों की लाइन भी लंबी होती चली गई। 

विज्ञापन


गूगल पर कांग्रेस सबसे ज्यादा पसंदीदा पार्टी के रूप में सामने आई। दिनभर हुई सर्च में 100 के स्केल पर औसतन 34 लोगों ने कांग्रेस और महज तीन लोगों ने आप को सर्च किया जबकि शिअद-भाजपा गठबंधन का इस दौड़ में नामोनिशां नहीं दिखा।
विज्ञापन


गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, शुक्रवार रात आठ बजे से शनिवार रात आठ बजे तक कांग्रेस लोगों की पहली पसंद बनी रही। शनिवार तड़के 2.10 बजे कांग्रेस को 100 के स्केल पर 87 लोगों ने सर्च किया जबकि इस दौरान आप और शिअद-भाजपा का आंकड़ा शून्य रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोटिंग शुरू होते ही टॉप पर

Congress dominated all on Google, SAD-BJP out of rac
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला

सोलह मिनट बाद यानी 2.26 बजे सर्चिंग आम आदमी पार्टी के पक्ष में हुई और आप को 99 लोगों ने सर्च किया लेकिन इसके बाद कांग्रेस ने ऐसी उड़ान भरी कि आप का ग्राफ लगातार लुढ़कता चला गया।

वोटिंग शुरू होते ही टॉप पर
शनिवार सुबह वोटिंग शुरू होने के बाद कांग्रेस की सर्च में तेजी दिखी। इसी का नतीजा था कि 8.10 बजे कांग्रेस ने 100/100 का आंकड़ा छू लिया। शाम 5.30 बजे 81 लोगों ने कांग्रेस के बारे में अपडेट लिए। 

 इस दौरान एक बार फिर आप और शिअद-भाजपा गठबंधन शून्य पर दिखे। देर शाम 7.46 बजे 59 लोगों ने कांग्रेस की जानकारी ली जबकि आप और गठबंधन का ग्राफ शून्य से हिला तक नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed