फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress complains to Election Commission regarding ED raids in Punjab

ईडी की छापेमारी: चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, कार्रवाई को बताया पंजाब सरकार को बदनाम करने की कोशिश

Thu, 20 Jan 2022 07:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Jan 2022 07:07 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों के मामले में अब प्रदेश कांग्रेस ने भी भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को चंडीगढ़ में बुलाई प्रेसवार्ता में अलग-थलग दिखाई दे रहे मुख्यमंत्री चन्नी को अब पार्टी नेताओं का साथ मिलने लगा है। 

विज्ञापन
Congress complains to Election Commission regarding ED raids in Punjab
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर घमासान मचा है। अब इस मामले को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंची है। पार्टी इस कार्रवाई को बदलाखोरी बता रही है। कांग्रेस का कहना है कि पंजाब सीएम व सरकार को बदनाम करने की खातिर ईडी की यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। रणदीप सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, हरीश चौधरी, देवेंद्र यादव, गणेश गोदियाल, प्रणव झा, अमन पंवार और अन्य प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।

विज्ञापन


मंत्री राजकुमार वेरका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राज्य सहित देशभर के अनुसूचित जाति के लोगों को दबाने की नीयत से, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ दुष्प्रचार कर उन्हें हटाने के लिए उनके रिश्तेदारों पर ईडी की कार्रवाई की साजिश रचने का आरोप लगाया है। दरअसल बुधवार को ही पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने भी चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को लेकर एक भी शब्द नहीं कहा था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के भीतर ही यह मुद्दा तूल पकड़ने लगा कि पार्टी अपने ही मुख्यमंत्री के साथ नहीं दिखाई दे रही।
विज्ञापन


गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की वरिष्ठ नेता अलका लांबा की उपस्थिति में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वेरका ने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति की विरोधी रही है और मोदी सरकार पंजाब को दबाने और डराने के लिए ऐसे घिनौने हथकंडे अपना रही है। बहुत दुख होता है कि दलितों और पिछड़ों के हित की बात करने वाले प्रधानमंत्री इतने निचले स्तर तक गिर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के पहले अनुसूचित जाति के और युवा मुख्यमंत्री चन्नी के खिलाफ भाजपा, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल साजिश रच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेरका ने कहा कि भाजपा किसी भी तरीके से पंजाब की सियासत को कब्जाना चाहती है। यह पंजाब, पंजाबियत और राज्य के तीन करोड़ नागरिकों पर हमला है। वेरका ने खुलासा किया कि गाजियाबाद में भाजपा की गाड़ी से तीन करोड़ रुपये पकड़े गए, जो लखनऊ ऑफिस जाने थे। इस में कोई केस दर्ज नहीं हुआ। 

भाजपा के यहां ईडी की रेड होती है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती लेकिन पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को टारगेट किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की फिरोजपुर रैली के दौरान लगी 70,000 कुर्सियों के मुकाबले 700 लोग भी नहीं पहुंचे थे। इससे घबराई भाजपा और उनके सहयोगी हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के लोग घबराने और डरने वाले नहीं हैं।

केजरीवाल आम नहीं बेईमान आदमी हैं: लांबा
कांग्रेस की प्रवक्ता अलका लांबा ने सीएम चन्नी पर झूठे आरोप लगाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केजरीवाल आम नहीं बेईमान आदमी हैं। उन्होंने खुलासा किया कि केजरीवाल का भतीजा पीडब्ल्यूडी स्कैम में गिरफ्तार हुआ और उनके भतीजे पर ईडी रेड हुई। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की रेड हुई। डिप्टी सीएम से जुड़े एक अधिकारी सीबीआई रेड के दौरान गिरफ्तार हुए। ट्रांसपोर्ट मंत्री से जुड़ी 16 जगहों पर आयकर रेड हुई। उन्होंने उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान से जुड़ी फोटो दिखाकर आरोप लगाया कि केजरीवाल आम नहीं बेईमान आदमी हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed