{"_id":"61ee9636ff606a449a47def9","slug":"congress-candidate-from-moga-malvika-sood-says-there-were-issues-in-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब विधानसभा चुनाव: मालविका सूद ने बताई चुनाव लड़ने की वजह, कहा-मोगा में विकास करवाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब विधानसभा चुनाव: मालविका सूद ने बताई चुनाव लड़ने की वजह, कहा-मोगा में विकास करवाना प्राथमिकता
Mon, 24 Jan 2022 05:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:36 PM IST
सार
मालविका सूद ने कहा कि हमने मोगा में सिविल अस्पताल बनाने की सोची थी। मैंने कई लोगों के लिए कोविड टीकाकरण की सुविधा प्रदान की और शिविर स्थापित किए।
विज्ञापन
मालविका सूद।
- फोटो : ANI
विस्तार
विधानसभा चुनाव में मोगा से कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरीं मालविका सूद ने चुनाव लड़ने की वजह बताई है। सूद ने कहा कि यहां कई मुद्दे हैं। विकास वैसा नहीं था जैसा मैं चाहती थी। मैंने इस बारे में अपने भाई सोनू सूद से बात की कि जब तक हम दोनों में से कोई एक सिस्टम का हिस्सा नहीं बनेगा, हम मोगा में विकास नहीं कर पाएंगे। मैंने सोचा कि मैं यहाँ रहती हूँ, मैं ही क्यों न सिस्टम का हिस्सा बन जाऊं, ताकि हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें और उनकी मदद कर सकें। हमने मोगा में सिविल अस्पताल बनाने की सोची थी। मैंने कई लोगों के लिए कोविड टीकाकरण की सुविधा प्रदान की और शिविर स्थापित किए।
विज्ञापन
वहीं राजनीति में आने के सवाल पर सोनू सूद का कहना है कि उनकी मां प्रोफेसर थी, जिन्होंने जीवन भर बच्चों को पढ़ाया। उनके पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। मोगा में स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाएं हमारे भूखंडों पर बनाई गई हैं। यह हमारे खून में है।
विज्ञापन