फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress candidate Ajay Maken reaction on Rajya Sabha poll result

Haryana Rajya Sabha Election: हार पर बोले अजय माकन, कुलदीप बिश्नोई को हरियाणा की जनता माफ नहीं करेगी

Sat, 11 Jun 2022 03:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Jun 2022 03:43 PM IST
सार

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कृष्ण लाल पंवार और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को जीत मिली थी। कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने पार्टी उम्मीदवार को वोट नहीं दिया था। 

विज्ञापन
Congress candidate Ajay Maken reaction on Rajya Sabha poll result
कांग्रेस नेता अजय माकन। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस से चुनाव लड़ा था और किस प्रलोभन और भय से मुझे वोट नहीं दिया, यह वही बता सकते हैं। हरियाणा की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। कांग्रेस की एक वोट रद करने के मामले में कानूनी अपील के लिए विचार कर रहे हैं। अभी हमारे पास समय है। चुनाव आयोग के परिणाम और गिनती को देखें तो हम पहली पसंद में निर्दलीय उम्मीदवार से आगे हैं। एक वोट निर्दलीय उम्मीदवार का रद्द होना चाहिए था, जो दुर्भाग्य से हमारा कर दिया गया।

विज्ञापन


चुनाव की तैयारी और प्रबंधन के लिए वह भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा का धन्यवाद करते हैं। सभी विधायकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने प्रलोभन और भय को स्वीकार नहीं कर कांग्रेस का समर्थन किया। उनके तौर-तरीके से लग रहा था कि वो किसी न किसी बहाने चुनाव को प्रभावित करना चाहते है, चुनाव के रिजल्ट में लेटलतीफी इसका सबूत है। चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया गया। ईडी और आयकर विभाग का दबाव विधायकों पर सरकार ने बनवाया। उसके बावजूद विधायक अडिग रहे, निर्दलीय उम्मीदवार से ज्यादा वोट लिए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पार्टी ने कुलदीप के खिलाफ कार्रवाई की है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी की एक वोट रद्द होनी थी, जो नहीं की गई। हमारे प्रत्याशी की वोट ज्यादा थीं, उनकी कम थी। उनकी एक वोट रद्द होने के बाद 28 से 27 होती और हमारी 29। ये प्रजातंत्र की हत्या है, हम कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ेंगे। शुरू से ही सरकार की मंशा पाक-साफ नहीं थी। हमारी दो वोट को रद्द करने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरण ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने रद्द वोट के मामले में उनका नाम लेने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह अब तक सात बार राज्यसभा चुनाव में मतदान कर चुकी हैं। उनका नाम लेकर यह फैलाया जा रहा है कि किरण का वोट रद्द हुआ है। उनका वोट वैद्य है, जिन लोगों ने गलत अफवाह फैलाई, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed