फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Bharat Jodo Yatra: Test of Bhupinder Hooda and Udaybhan to make successful in Haryana

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा: आदमपुर के बाद हुड्डा-उदयभान की परीक्षा, फ्री हैंड के बाद खुद को करना होगा साबित

Wed, 21 Dec 2022 04:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह यशपाल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Dec 2022 04:37 PM IST
सार

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान को फ्री हैंड के बाद खुद को साबित करना होगा। रणदीप-सैलजा-किरण पर भी इस यात्रा के दौरान निगाहें रहेंगी। नूंह में कांग्रेस का दबदबा है, भाजपा के गढ़ गुरुग्राम-फरीदाबाद पर कांग्रेस की नजर है।

विज्ञापन
Congress Bharat Jodo Yatra: Test of Bhupinder Hooda and Udaybhan to make successful in Haryana
हरियाणा पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। यात्रा को सफल बनाने का दारोमदार इन्हीं के कंधों पर है। प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में फ्री हैंड मिलने के बाद हुड्डा और उदयभान की यह दूसरी बड़ी परीक्षा है। आदमुपर उपचुनाव में दोनों नेता भजनलाल परिवार और भाजपा के सामने अपना दमखम दिखा चुके हैं, भले जयप्रकाश जेपी को 15 हजार से अधिक वोट से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


यात्रा के पहले चरण में राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा और विधायक एवं पूर्व सीएलपी किरण चौधरी पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। तीनों नेता हुड्डा विरोधी हैं। रणदीप शुरू से राहुल के साथ यात्रा में हैं और पूरा प्रबंधन संभाल रहे हैं। किरण और सैलजा भी आदमपुर उपचुनाव के दौरान यात्रा का हिस्सा बन चुकी हैं। तीनों नेता हुड्डा के साथ मिलकर राहुल संग किस तरह कदमताल करते हैं, यह देखने लायक होगा।
विज्ञापन


हालांकि, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हरियाणा कांग्रेस एकजुटता दिखाने का पूरा प्रयास करेगी। जिन तीन जिलों से पहले चरण में यात्रा गुजरेगी, उनमें से नूंह में कांग्रेस का दबदबा है, जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद भाजपा का गढ़ हैं। यात्रा के जरिये कांग्रेस 2024 के विधानसभा चुनाव में इसी गढ़ को भेदना चाहती है। पलवल के अलावा दक्षिण हरियाणा के जिलों रेवाड़ी, नारनौल, भिवानी और चरखी दादरी पर भी कांग्रेस की नजर है। पार्टी यहां धरातल पर खुद को मजबूत कर अपना पुराना वजूद हासिल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र-दीपेंद्र और उदयभान ने दिया न्योता
यात्रा के पहले चरण को सफल बनाने के लिए नए प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने चंडीगढ़ से दिल्ली तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठकें ली हैं। सबको जिम्मेदारियां बांटी गई हैं। जिला समन्वयकों के साथ ही समितियों के चेयरमैन भी बनाए हैं। आम जनता को यात्रा में शामिल होने का न्योता भूपेंद्र, दीपेंद्र हुड्डा और उदयभान ने यात्रा वाले जिलों में जनसभाएं कर दिया है। कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी महिला यात्रियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए बैठकें कर चुकी हैं।  

फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल में सिर्फ एक कांग्रेस विधायक
नूंह जिले की तीनों सीटें 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीती हैं। गुरुग्राम जिले की चार सीटों में से तीन पर भाजपा और एक पर निर्दलीय विधायक है। फरीदाबाद जिले की छह सीटों में से चार पर भाजपा, एक पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय विधायक जीते हैं। पलवल जिला फरीदाबाद के साथ सटा है, यहां की तीनों विधानसभा में भाजपा विधायक हैं। नूंह को छोड़ दें तो इन तीन जिलों की 13 सीटों में से एक ही कांग्रेस के पास है। एनसीआर के इन जिलों में कांग्रेस को 2019 के विधानसभा चुनाव में भारी नुकसान हुआ था।


कांग्रेस नहीं देना चाहेगी भाजपा को कोई मौका
राहुल की यात्रा पर प्रदेश सरकार की पूरी निगाह है। भाजपा, जजपा, आप और इनेलो नजरें गढ़ाए हुए हैं। भाजपा आठ साल से प्रदेश की सत्ता पर काबिज है और तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है। यात्रा से पहले भाजपा राहुल पर हमलावर है, ऐसे में प्रदेश कांग्रेस यात्रा में गुटबाजी दिखाकर या कोई अन्य चूक कर भाजपा को निशाना साधने का कोई मौका नहीं देना चाहेगी। गोहिल यात्रा को लेकर पहले ही कांग्रेसियों को एकता का पाठ पढ़ा चुके हैं और दो टूक चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed