फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress attacked on kejriwal and bjp in punjab

'केजरीवाल छोटे मोदी हैं और मोदी बड़े केजरीवाल'

Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 26 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
congress attacked on kejriwal and bjp in punjab
शकील अहमद - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता शकील अहमद ने दावा किया है कि केजरीवाल भाजपा के ही एजेंट हैं। जहां जहां भी भाजपा का शासन है और चुनावी आहट है, केजरीवाल उसी राज्य में अपनी सरगर्मियां तेज करते हैं, ताकि विरोधी वोट को बांट कर भाजपा को सीधे फायदा दिला सकें। 

विज्ञापन


कुल मिलाकर केजरीवाल छोटे मोदी हैं और मोदी बड़े केजरीवाल। अब केजरीवाल का गेम प्लान जनता को समझ आ रहा है और वे उनके झांसे में नहीं आने वाली। शकील बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


 इसके बाद उन्होंने शहर में कांग्रेसी उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया। उनके साथ बिहार से सांसद रंजीता रंजन और एआईसीसी आब्जर्वर डॉ. नरेश कुमार भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दिल्ली में नए एलजी की नियुक्ति समझौते के तहत ही हुई'

congress attacked on kejriwal and bjp in punjab
अरविंद केजरीवाल

शकील ने कहा कि दिल्ली में नए एलजी की नियुक्ति भी केजरीवाल और मोदी में समझौते के तहत ही हुई है, तभी तो पिछले दो माह में एलजी और केजरीवाल में कोई झगड़ा नहीं हुआ। पुराने एलजी यूपीए ने नियुक्त किए थे। 

शकील ने कहा कि दिल्ली के बाद केजरीवाल ने पंजाब और गोवा का रुख किया, ताकि वहां की एंटीइनकंबेंसी वोट को बांटकर भाजपा की मदद कर सकें। इसी तरह केजरीवाल ने गुजरात में, अब राजस्थान और हरियाणा में भी अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं। 

पूरा खेल मोदी और केजरीवाल की मिलीभगत से हो रहा है। भ्रष्टाचार पर शकील ने कहा कि पीएम को 9.27 लाख का चेक भेजने वाले केजरीवाल आज ईमानदारी के सर्टिफिकेट दे रहे हैं। कल ही उनके साले पर फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं, जिसकी जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed