'केजरीवाल छोटे मोदी हैं और मोदी बड़े केजरीवाल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता शकील अहमद ने दावा किया है कि केजरीवाल भाजपा के ही एजेंट हैं। जहां जहां भी भाजपा का शासन है और चुनावी आहट है, केजरीवाल उसी राज्य में अपनी सरगर्मियां तेज करते हैं, ताकि विरोधी वोट को बांट कर भाजपा को सीधे फायदा दिला सकें।
कुल मिलाकर केजरीवाल छोटे मोदी हैं और मोदी बड़े केजरीवाल। अब केजरीवाल का गेम प्लान जनता को समझ आ रहा है और वे उनके झांसे में नहीं आने वाली। शकील बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इसके बाद उन्होंने शहर में कांग्रेसी उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया। उनके साथ बिहार से सांसद रंजीता रंजन और एआईसीसी आब्जर्वर डॉ. नरेश कुमार भी थे।
'दिल्ली में नए एलजी की नियुक्ति समझौते के तहत ही हुई'
शकील ने कहा कि दिल्ली में नए एलजी की नियुक्ति भी केजरीवाल और मोदी में समझौते के तहत ही हुई है, तभी तो पिछले दो माह में एलजी और केजरीवाल में कोई झगड़ा नहीं हुआ। पुराने एलजी यूपीए ने नियुक्त किए थे।
शकील ने कहा कि दिल्ली के बाद केजरीवाल ने पंजाब और गोवा का रुख किया, ताकि वहां की एंटीइनकंबेंसी वोट को बांटकर भाजपा की मदद कर सकें। इसी तरह केजरीवाल ने गुजरात में, अब राजस्थान और हरियाणा में भी अपनी गतिविधियां बढ़ाई हैं।
पूरा खेल मोदी और केजरीवाल की मिलीभगत से हो रहा है। भ्रष्टाचार पर शकील ने कहा कि पीएम को 9.27 लाख का चेक भेजने वाले केजरीवाल आज ईमानदारी के सर्टिफिकेट दे रहे हैं। कल ही उनके साले पर फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं, जिसकी जांच शुरू हो गई है।