फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress attack on govt about demonestaion

नोटबंदी को लेकर सरकार पर निशाना, जाखड़ बोले- किसानों को हुआ नुकसान

Fri, 30 Dec 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
Congress attack on govt about demonestaion
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला

नोटबंदी के 50 दिन बीतने के बावजूद लोगों की समस्याएं हल नहीं हुईं। बैंकों के बाहर आज भी लोग लंबी कतारों लगा कर खड़े हैं। नोटबंदी के कारण किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन


ये बातें प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान सुनील जाखड़ गांव जंडवाला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। जाखड़ ने गांव जंडवाला में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल होने पर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल होने वालों में गांव के पंचायत समिति के पूर्व सदस्य गंगा देव जालंधरा, पंचायत सदस्य रामेश्वर लाल, दीपा सिंह, हीरा लाल मंगलाव, कालू राम गेदर, मनफूल मेघवाल आदि प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल होने पर सम्मानित किया

Congress attack on govt about demonestaion
सुनील जाखड़ - फोटो : अमर उजाला

जाखड़ ने कहा कि 10 साल में अकाली-भाजपा राज में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर पहुंच चुका है। गांवों में समस्याओं की भरमार है। नरेगा मजदूरों को मजदूरी के पैसे नहीं मिल रहे।

किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे। सत्ताधारी लोग गरीबों पर अत्याचार कर रहे हैं। गांवों में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाले किया जा रहा है। 

पिछले विधानसभा चुनाव में अकाली-भाजपा नेताओं ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में वादा किया था कि हर बेघर को 5-5 मरले का प्लांट मुफ्त दिया जाएगा लेकिन 5 साल में एक भी गरीब को प्लांट नहीं मिला। 

इस कारण गरीबों को खुले आसमान के नीचे अपना जीवन बसर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में कांग्रेस के पक्ष में आंधी चल रही है। सरकार के गठन के बाद सभी वर्गों को ध्यान में रख कर विकास कार्य करवाए जाएंगे। नरेगा योजना को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed