फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and Left alliance is spreading the poison of terrorism: Anurag Thakur

कांग्रेस और वामपंथी गठबंधन आतंकवाद का जहर फैला रहा है: अनुराग ठाकुर

Fri, 12 Sep 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Congress and Left alliance is spreading the poison of terrorism: Anurag Thakur
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ऐतिहासिक जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह जीत सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में वामपंथी, माओ, लेनिन और कांग्रेस के गठबंधन को बड़ा झटका है। उन्होंने कांग्रेस और वामपंथी गठबंधन पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि एबीवीपी का भगवा फहराने में 48 साल लगे हैं। यह साधारण जीत नहीं, बल्कि देशभर में गूंजने वाली विजय है। जहां वामपंथी होते हैं, वहां हिंसा होती है। हमारी लड़ाई राष्ट्रवाद के लिए है। उन्होंने गौरव अत्री और गौरववीर की तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में युवा राष्ट्र विरोधी ताकतों का मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय में राष्ट्रवाद का परचम लहरा चुका है। एबीवीपी केवल राष्ट्र निर्माण नहीं, चरित्र निर्माण में भी विश्वास रखता है। हिमाचल सहित पूरे देश में वामपंथी विचारधारा का कोई स्थान नहीं है। ठाकुर ने वामपंथी विचारधारा को भारत की परंपराओं और संस्कारों के विपरीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर चीनी फंडिंग का आरोप

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर चीन से वित्तीय सहायता लेने और चीनी फंडिंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब देश संकट में होता है, राहुल गांधी चाइनीज फंडिंग पर निर्भर रहते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को राष्ट्रीय गर्व बताया। ठाकुर ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। अब हम आतंकवाद को दबाने में कोई समझौता नहीं करेंगे। विपक्ष ने देश के खिलाफ बयानबाजी की है लेकिन जनता भी इन्हें सबक सिखाने को तैयार है।


पंजाब के मंत्रियों में विवाद पर टिप्पणी

हिमाचल के लिए 1500 करोड़ की आपदा राहत राशि पर आभार जताते हुए ठाकुर ने पंजाब के मंत्रियों के बीच आपसी विवाद पर कहा कि पहले पंजाब सरकार में आपसी सहमति बनानी चाहिए तभी टिप्पणियां करें। अगर मंत्रियों में विवाद है और दिल्ली से बाहर से नेता शासन चला रहे हैं तो पंजाब की जनता का गुस्सा जायज है। नेपाल के साथ संबंधों को मजबूत बताते हुए उन्होंने कहा कि नेपाल हमारे लिए परिवार जैसा है और हमारे रिश्ते व्यापार से कहीं अधिक गहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed