फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress and BJP workers collide in Chandigarh

चंडीगढ़ में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

Mon, 01 Mar 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Congress and BJP workers collide in Chandigarh
सेक्टर-37 में प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पानी के बढ़े हुए दाम के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता रविवार को सेक्टर-37 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के घर का घेराव करने पहुंच गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए और कांग्रेसियों को रोकने का प्रयास किया। दोनों तरफ से टकराव की स्थिति बनते देख पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता देवेंद्र बबला से भाजपा कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की कर दी। हालांकि पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान भाजपा के महामंत्री रामवीर भट्टी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से यहां तक कह दिया कि जो भी कांग्रेसी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के घर की ओर बढ़े वह अपने पैरों पर न जाए।
विज्ञापन

कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने पानी के बढ़े हुए दाम का विरोध करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के घेराव करने की योजना बनाई थी। चावला के आह्वान पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपराह्न तीन बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के घर का घेराव करने पहुंचे थे। भाजपाइयों को भी इसकी सूचना थी इसलिए दोपहर दो बजे भाजपा कार्यकर्ता सूद के घर के सामने वाले पार्क में इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पहले ही सेंट पीटर स्कूल के सामने बैरिकेडिंग कर दी थी। इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस पार्षद देवेंद्र सिंह बबला गलती से भाजपा के खेमे की ओर अपनी गाड़ी लेकर पहुंच गए। उन्हें आता देख प्रदेश महामंत्री ने पार्षद के घेराव की घोषणा कर दी। जब तक पुलिस आती तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बबला को घेर लिया। बबला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ जा ही रहे थे कि पीछे से किसी ने उनके कपड़े खींच दिए। इस पर बबला पीछे मुड़कर जवाब देते तब तक धक्कामुक्की शुरू हो गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाकर बबला को वहां से निकाला तभी कांग्रेस और भाजपा की ओर से नारेबाजी शुरू हो गई। इस दौरान कांग्र्रेस की ओर से पार्षद गुरबख्श रावत, रविंदर कौर गुजराल, एचएच लकी, अजय जोशी, दीपा दुबे, कमलेश, हरमेल केसरी, एससी कल्याण, जगजीत सिंह कंग और भाजपा की ओर से गोपाल शुक्ला, नरेश पांचाल, रविंदर पठानिया, अनिल दुबे, शक्तिप्रकाश देवशाली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूद के लिए कांग्रेसी लेकर आए थे गुलाब
विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ता गुलाब का फूल और थालियां लेकर आए थे। पहले कार्यकर्ताओं ने थालियां बजाकर विरोध जताया। उसके बाद पुलिस से अपील की कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उनसे गुलाब लेने आएं। थाना प्रभारी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से उनका शिकायती पत्र लेकर गुलाब के फूल भी ले लिए और प्रदेश प्रभारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
सूद बोले- हमेशा मुद्दे से भागती रहे कांग्रेसी
मामला शांत होने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि कोई मुद्दा सदन में आता है तो उस पर चर्चा होती है और प्रशासक के पास जाता है। कांग्रेस कभी किसी मुद्दे पर बात ही नहीं करती, बल्कि वॉकआउट कर जाती है। शहर की समस्या के लिए हम दिल्ली तक जाते हैं। कांग्रेस के नए प्रधान बने हैं तो अखबारों में छपने के लिए कुछ मसाला खोज रहे हैं। जनता सब जानती है। दिसंबर में नगर निगम चुनाव में इसका जवाब भी कांग्रेस को मिल जाएगा।

निगम चुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक : कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा ने शहर की जनता को धोखा दिया है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। निगम 24 घंटे पानी देने की बात छोड़िए जो पानी मिल रहा है उसके भी ज्यादा दाम वसूल रहा है। आगामी निगम चुनाव में जनात भाजपा को सबक सिखाएगी। वहीं, कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह बबला ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो इस महंगाई से निजात दिलाएगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि इस समय भाजपा का अहंकार चरम पर है। जो जल्द टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed