फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress allegation of teasing with evm during chandigarh nagar nigam election result counting

MC चुनाव रिजल्टः कांग्रेस ने ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाया, हंगामा

Tue, 20 Dec 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 20 Dec 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
congress allegation of teasing with evm during chandigarh nagar nigam election result counting
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
ईवीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने यूटी गेस्ट हाउस में जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के हारे हुए पार्षद करीब एक घंटे तक चुनाव आयुक्त के कमरे के बाहर खड़े रहे उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


जब हंगामा ज्यादा बढ़ा तो चुनाव आयुक्त एसके श्रीवास्तव बात छोड़कर अपने कमरे में चले गए जिसके बाद कांग्रेस के सभी उम्मीदवार चुनाव आयुक्त के साथ बैठक करने के लिए अड़े रहे लेकिन चुनाव आयुक्त ने अधिकारी इस बात पर अड़े रहे कि वह लिखित में इसकी शिकायत दे दे।
विज्ञापन


बाद में पूर्व मेयर सुभाष चावला और एचएस लक्की को चुनाव आयुक्त से अलग से मिलवाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि ईवीएम मशीनों के साथ भाजपा ने प्रशासन की मिलीभगत के साथ छेड़छाड़ करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि चुनाव आयोग को ईवीएम मशीनों को अपने कब्जे में लेना चाहिए ताकि जब वह कोर्ट में अरजी दाखिल करे तो उस समय कोर्ट के आदेश पर जांच हो सके। अगर अभी ईवीएम मशीने प्रशासन प्रशासन के कब्जे में रहेगी तो फिर से छेड़छाड़ हो सकेगी।

लोग भी हैरान, आखिर कैसे जीत गई भाजपा

congress allegation of teasing with evm during chandigarh nagar nigam election result counting
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
छाबड़ा का कहना है कि मत डालने वाले शहरवासी भी हैरान है कि भाजपा किस तरह से जीत गई। पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि उनकी मतगणना से पहले ही वाटसएप्प पर मैसेज चल गया था कि वह चुनाव हार गए हैं। 11 बजे ही मैसेज आ गया कि वह 1106 वोट से हार गए हैं जबकि उनकी मतगणना ही 12 बजे के बाद शुरू हुई है। उनका कहना है कि मशीनों के साथ छेड़छाड़ हुई है।

कांग्रेस के एक भाजपा के संपर्क में
कांग्रेस के 4 पार्षद जीते हैं लेकिन इनमे से भी एक पार्षद भाजपा के संपर्क में है। यह पार्षद भाजपा में शामिल हो सकता है। भाजपा में शामिल होने का एक कारण यह बताया जा रहा है कि 5 साल अब भाजपा का ही मेयर बनेगा ऐसे में वार्ड में विकास के काम करवाने के लिए भाजपा की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed