{"_id":"667b63fbe105e4388b0ca236","slug":"congress-again-complains-to-the-speaker-against-kiran-choudhary-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-453998-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: किरण चौधरी के खिलाफ कांग्रेस ने फिर दी स्पीकर को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: किरण चौधरी के खिलाफ कांग्रेस ने फिर दी स्पीकर को शिकायत
विज्ञापन
दलबदल कानून के उल्लंघन का आरोप, सदस्यता बर्खास्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं तोशाम से विधायक किरण चौधरी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर विधानसभा स्पीकर को शिकायत दी है।
मंगलवार को कांग्रेस ने स्पीकर को दूसरी बार रिमांइडर भेजकर किरण चौधरी की विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। हालांकि, अभी तक स्पीकर की ओर से इस शिकायत पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कांग्रेस की मांग है कि किरण चौधरी के खिलाफ दल बदल कानून के तहत कार्रवाई की जाए।
किरण चौधरी वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में तोशाम से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंची थीं। लोकसभा चुनावों में बेटी श्रुति चौधरी को टिकट नहीं मिलने से नाराज किरण चौधरी और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी ने 18 जून को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद किरण चौधरी 19 जून को भाजपा में शामिल हो गईं। उसी दिन कांग्रेस की तरफ से विधानसभा में उप-नेता आफताब अहमद, चीफ विप भारत भूषण बतरा ने विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर किरण चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पत्र पर स्पीकर द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बाद अब कांग्रेस ने मंगलवार को दोबारा विधानसभा सचिवालय पहुंचकर किरण चौधरी के खिलाफ शिकायत दी है। कांग्रेस ने इस शिकायत में किरण चौधरी द्वारा कांग्रेस से दिए गए इस्तीफे की प्रति के अलावा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के साथ भेजी गई शिकायत में कहा है कि किरण चौधरी दलबदल के बाद एक दिन भी विधायक के पद पर नहीं रह सकती हैं।