फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Confidant posted on important posts in Haryana CMO

हरियाणाः नई पारी के लिए सीएमओ तैयार, अहम पदों पर विश्वासपात्र तैनात

Wed, 27 Nov 2019 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Nov 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Confidant posted on important posts in Haryana CMO
मनोहर लाल (फाइल) - फोटो : ANI

हरियाणा का मुख्यमंत्री कार्यालय नए पारी खेलने के लिए तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अहम पदों पर अपने विश्वासपात्र तैनात कर दिए हैं। मुख्यमंत्री निवास का जिम्मा संभालने वाले दो अहम चेहरों प्रधान विशेष कार्य अधिकारी नीरज दफ्तुआर और ओएसडी भूपेश्वर दयाल को बरकार रखा गया है। वहीं मीडिया सलाहकार के पद पर अमित आर्य दोबारा नियुक्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


इस बार भी उन्हें मीडिया सलाहकार दिल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व मनोहर सरकार में राजीव जैन की नियुक्ति से पहले उन्हें दिल्ली भेज दिया गया था। चंडीगढ़ में राजीव जैन मीडिया सलाहकार नियुक्त किए गए थे। दिल्ली में मीडिया प्रबंधन में अमित आर्य ने अपने जिम्मेदारी बखूबी निभाई है, इसलिए एक बार उन्हें फिर दिल्ली का जिम्मा सौंपा गया है। 
विज्ञापन


नीरज दफ्तुआर के पास इस बार भी अहम जिम्मेदारी रहेगी। सुशासन सहयोगियों से लेकर मुख्यमंत्री के विशेष कार्यों को सिरे चढ़ाने का जिम्मा दफ्तुआर पर ही रहेगा। भूपेश्वर पर फिर भरोसा जताया गया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भी पूर्व सरकार में अपनी जिम्मेदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पूर्व चेयरमैन अजय गौड़ को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है। उनके साथ ही शाहबाद सीट से हारे हुए मंत्री कृष्ण बेदी भी राजनीतिक सचिव नियुक्त किए गए हैं। 


पूर्व सरकार में दीपक मंगला ही राजनीतिक सचिव थे। इस बार मंगला पलवल से विधायक चुनकर विधानसभा पहुंच गए हैं। बेदी को सीएम के साथ नजदीकियों का इनाम मिला सीएमओ में एंट्री के रूप में मिला है, जबकि गौड़ भी सीएम के पास अच्छी पकड़ रखते हैं। इन नियुक्तियों के बाद अब सीएमओ में और पदों पर भी जल्दी तैनाती होने की उम्मीद बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed